एक्सप्लोरर

Railway News: 'काम करो वरना बाहर जाओ', जुलाई 2021 से रेलवे ने हर 3 दिन में एक 'नॉन-परफॉर्मर' कर्मचारी को हटाया

Indian Railway: रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे के 139 अधिकारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) लेने पर मजबूर किया गया, जबकि 38 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. 

Indian Railway News: मोदी सरकार में नॉन परफार्मर और भ्रष्ट कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है. रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने साफ कर दिया है कि रेलवे में रहना है तो काम करना होगा, वरना बाहर कर दिया जाएगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने जुलाई 2021 से हर तीन दिन में एक 'नॉन-परफॉर्मर' कर्मचारी को बाहर किया है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दो वरिष्ठ ग्रेड के अधिकारियों को लापरवाही बरतने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है.

बुधवार को जिन दो अधिकारियों को बर्खास्त किया गया, उनमें से एक को CBI ने हैदराबाद में 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था, जबकि दूसरा झारखंड की राजधानी रांची में 3 लाख रुपयों के साथ पकड़ा गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे के 139 अधिकारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) लेने पर मजबूर किया गया, जबकि 38 को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

कई विभाग के कर्मचारियों को VRS दिलाया

जानकारी के मुताबिक जिन लोगों को VRS लेने पर मजबूर किया गया या बर्खास्त किया गया, उनमें इलेक्ट्रिकल और सिग्नलिंग, मेडिकल और सिविल सेवाओं के अधिकारी शामिल थे. स्टोर, यातायात और यांत्रिक विभागों के कर्मचारियों पर भी गाज गिरी है. बता दें कि VRS लेने वाले कर्मचारी को बची हुई सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए दो महीने के बराबर  का वेतन दिया जाता है. हालांकि अनिवार्य रूप से रिटायर हुए कर्मचारियों को ये लाभ नहीं मिलता है. 

रेलमंत्री ने दी थी काम करने की चेतावनी

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, रेल मंत्री अश्विमी वैष्णव की ओर से पदभार संभालने के बाद ही बहुत स्पष्ट संदेश दिया था कि 'काम करें या फिर बाहर जाएं'. जुलाई 2021 से हमने हर तीन दिन में एक लापरवाह या भ्रष्ट कर्मचारी को बाहर कर दिया है. ये काम मोदी सरकार की ओर से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने वाली कार्य प्रणाली का हिस्सा है. 

लापरवाह/भ्रष्ट कर्मचारियों को बाहर किया

एक अधिकारी ने कहा, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव 'काम करें या हटाए जाएं' के अपने संदेश के बारे में बहुत स्पष्ट हैं. हमने जुलाई 2021 से हर तीन दिन में रेलवे के एक भ्रष्ट अधिकारी को बाहर कर दिया है. 139 में से कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने पदोन्नति नहीं होने पर या छुट्टी नहीं मिलने पर नाराज होकर भी VRS ले लिया है. वहीं जबरन VRS दिए जाने पर कुछ कर्मचारियों ने विरोध भी जताया है.

सरकार के पास बर्खास्त करने का अधिकार

बता दें कि रेलवे के कार्मिक और प्रशिक्षण सेवा नियमों के नियम 56 (J) के अनुसार एक सरकारी कर्मचारी को कम से कम तीन महीने का नोटिस या समान अवधि के लिए भुगतान करने के बाद सेवानिवृत्त या बर्खास्त किया जा सकता है. रेलवे के मौलिक नियमों और संबंधित प्रावधानों FR 56 (J), FR 56 (L) या नियम 48 (1)(B) के तहत सरकारी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति करने का पूर्ण अधिकार है. 

ये भी पढ़ें-MP: सावधानी हटी दुर्घटना घटी! पिछले 12 महीने में जबलपुर रेलवे जोन में 351 यात्रियों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Embed widget