एक्सप्लोरर

MP: सावधानी हटी दुर्घटना घटी! पिछले 12 महीने में जबलपुर रेलवे जोन में 351 यात्रियों की हुई मौत

जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल बीते 12 माह में हुए हादसों के लिए अब तक 17 करोड़ से अधिक की रकम बतौर मुआवजा दे चुका है. दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने अब कदम उठाने जा रहा है.

MP News: सावधानी हटने से पिछले 12 महीनों के दौरान जबलपुर रेलवे ज़ोन में 351 से अधिक यात्री दुर्घटना का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये अब रेल प्रशासन सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है. माना जाता है कि यातायात का सबसे सुगम साधन ट्रेन है. रेलवे का पूरे देश में नेटवर्क शानदार है. ट्रेन के जरिये लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन करते हैं. हकीकत है कि सफर के दौरान लोग हादसों का भी शिकार होते हैं. प्लेटफार्म पर शोर शराबे के बीच एक मधुर आवाज सुनाई देती है. आवाज के माध्यम से मंगलमय यात्रा की कामना की जाती है और लोगों को सावधान रहने की सलाह भी दी जाती है.

जबलपुर रेलवे जोन में 351 यात्रियों की मौत

चेतावनी को नजर अंदाज करने का नतीजा है कि 12 माह में जबलपुर-भोपाल और कोटा रेल मंडल में 351 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. कोई चलती ट्रेन से उतरा था तो किसी की जिंदगी पर पायदान की यात्रा भारी पड़ गई. कई बार मुसाफिर भीड़ के कारण ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करते हैं और नींद का झोंका आने पर चलती ट्रेन से नीचे गिर जाते हैं. बिना टिकट यात्री भी अक्सर पकड़े जाने के डर से गेट पर यात्रा करते हैं और टीसी स्टाफ के आने पर चलती ट्रेन से उतरते हैं.

रेलवे स्टेशन पर जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के लिए भी लोग नीचे गिर जाते हैं और असमय मौत का शिकार हो जाते हैं. मोबाइल पर बातचीत करते हुये पटरी पार करने वाले भी ट्रेन की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा जाते हैं. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में रोजाना सैकड़ों ट्रेनों का आवागमन होता है. ट्रेन से लाखों की संख्या में मुसाफिर गंतव्य तक पहुंचते हैं. जबलपुर ज़ोन कई हजार किलोमीटर में फैला हुआ है. जोन के अंतर्गत सैकड़ों रेलवे स्टेशन हैं और रोजाना मुसाफिर इधर से उधर जाते हैं.

Guna Crime: पिता की मौत पर बेटी बोली- 'मेरे पापा गुनाह करते तो मुझसे जरूर कहते', पुलिस पर लगा ये आरोप

घटनाओं को रोकने के लिए उठाया ये कदम

यात्रा के दौरान कुछ मुसाफिर कदम-कदम पर सावधानी रखते हैं तो कुछ लापरवाही बरतते हैं. उनकी यही लापरवाही मौत का सबब बन जाती है. दुर्घटना के बाद मिलनेवाला मुआवजा परिजनों के थोड़े बहुत आंसू ही पोछ पाता है. उनके जीवन भर का जख्म भरने में मुआवजा नाकाफी होता है. सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक अब रेलवे स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक से लेकर सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा. यात्रा के प्रति सतर्क रहने और जान जोखिम में न डालने के लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल बीते 12 माह में हुए हादसों के लिए अब तक 17 करोड़ से अधिक की रकम बतौर मुआवजा दे चुका है. मुआवजा राशि क्लैम ट्रिब्यूनल के माध्यम से प्रदान की गयी. ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों ने मुआवजा का दावा किया था. बता दें कि हादसा होने पर रेलवे 4 लाख से लेकर 8 लाख के बीच मुआवजा देता है. पीड़ित पक्ष को रेलवे क्लैम ट्रिब्यूनल में आवेदन देना पड़ता है. ट्रिब्यूनल से संबंधित टीम जांच पड़ताल करने के बाद मुआवजा की राशि स्वीकृत करती है. ट्रेन हादसे में हाथ-पैर कटने पर भी क्षति के हिसाब से राशि प्रदान करने का नियम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget