एक्सप्लोरर

Bullet Train Project: भूकंप आने से पहले लग जाएगा पता! बुलेट ट्रेन कॉर‍िडोर में लगेंगे 28 सिस्मोमीटर

Bullet Train Project Update: पहली मुंबई-अहमदाबाद हाई स्‍पीड रेल प्रोजेक्‍ट का न‍िर्माण कार्य तेजी से हो रहा है. इस बीच यात्र‍ी सुरक्षा सुन‍िश्‍च‍ित करने की द‍िशा में बड़ी योजना तैयार की गई है.

Bullet Train Project Update: भारत की पहली बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्‍ट को पूरा करने का काम जोर शोर से क‍िया जा रहा है. बुलेट ट्रेन को सबसे पहले मुंबई-अहमदाबाद के बीच संचाल‍ित क‍िया जाएगा, ज‍िसका ट्रायल रन संभवत: 2026 में होगा. इससे पहले मुंबई-अहमदाबाद हाई स्‍पीड रेल (MAHSR) कॉर‍िडोर पर यात्र‍ियों की सुरक्षा को लेकर रेल मंत्रालय की ओर से बड़ा कदम उठाया जा रहा है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को 28 भूकंपमापी स‍िस्‍टम (सिस्मोमीटर) से लैस करने की घोषणा की है. इस बाबत रेल मंत्री वैष्‍णव की ओर से सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट साझा की है.  

रेल मंत्रालय की ओर से उठाए जा रहे इस कदम को यात्र‍ियों की सुरक्षा की द‍िशा में काफी अहम माना जा रहा है. भारत की इस पहली न‍िर्माणाधीन बुलेट ट्रेन को भूकंपमापी स‍िस्‍टम से लैस करने के पीछे खास मकसद भूकंप का शीघ्रता शीघ्र पता लगाना है. इससे हाई स्‍पीड रेल यात्रा के दौरान संभाव‍ित खतरों को कम करने के ल‍िए सक्र‍िय उपाय क‍िए जा सकेंगे. 

शहरों की लोकेशन का क‍िया जा चुका है चयन 

एनएचएसआरसीएल की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताब‍िक, रेल मंत्रालय ने ज‍िन 28 भूकंपमापी यंत्रों को लगाने की योजना बनाई है उसमें महाराष्‍ट्र और गुजरात के अलग-अलग शहरों का चयन क‍िया है. इन शहरों की चयन‍ित लोकेशन पर इस स‍िस्‍टम को इंस्‍टॉल क‍िया जाएगा. यह लोकेशन हाई स्‍पीड रेल कॉर‍िडोर से जुड़े खास शहरों से सटे क्षेत्रों की हैं. 

महाराष्‍ट्र व गुजरात राज्‍य की इन खास जगहों पर लगेंगे सिस्मोमीटर 

कुल 28 में से 8 भूकंपमापी स‍िस्‍टम को महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, विरार और बोइसर जैसी खास जगहों पर स्‍था‍प‍ित करने की योजना है. वहीं, गुजरात के वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, महेम्बदाद और अहमदाबाद आद‍ि शहरों में कुल 14 भूकंपमापी यंत्र लगाए जाएंगे. 

भूकंप संभाव‍ित क्षेत्रों में भी इंस्‍टॉल होंगे 6 स‍िस्‍टम

इसके साथ ही भूकंप मापने वाले बाकी 6 यंत्रों को भूकंप संभाव‍ित क्षेत्रों में इंस्‍टॉल क‍िया जाएगा. इनमें महाराष्ट्र का खेड़, रत्नागिरी, लातूर और पांगरी के साथ-साथ गुजरात के अडेसर और ओल्ड भुज आद‍ि की जगह शाम‍िल हैं.

100 साल में आए 5.5 र‍िएक्‍टर के भूंकप का खंगाला र‍िकॉर्ड 

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्‍पीड रेल (MAHSR) कॉर‍िडोर से सटे क्षेत्रों में प‍िछले 100 सालों में 5.5 तीव्रता से अध‍िक के आए भूकंपों का सर्वेक्षण भी क‍िया गया. इतना ही नहीं, डिटेल्‍ड सर्वे के साथ-साथ बेहद कम कंपन या तीव्रता वाले भूकंपीय झटकों की पूरी स्‍टडी की गई. इस दौरान म‍िट्टी की उपयुक्‍तता (soil suitability) का भी टेस्‍ट क‍िया गया. इस सभी पर आधार‍ित र‍िपोर्ट के बाद ही एमएएचएसआर कॉर‍िडोर से सटे क्षेत्रों का सिस्मोमीटर यंत्र लगाने के ल‍िए चयन क‍िया जा सका है.  

यह भी पढ़ें: CAA कानून लागू होने से क्या होगा, इससे जुड़े विवाद कौन से हैं, जानिए 10 बड़े सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget