एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी, जानें क्या हैं मायने

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई. मैं आपके अच्छे स्वास्थ और खुशी के लिए कामना करता हूं.'' शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज 58वां जन्मदिन मना रहे हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी रहने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर उनकी खुशी और अच्छे स्वास्थ के लिए कामना की है. राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''उद्धव ठाकरे जी को जन्मदिन की बधाई. मैं आपके अच्छे स्वास्थ और खुशी के लिए कामना करता हूं.'' शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज 58वां जन्मदिन मना रहे हैं.

वैसे तो किसी को जन्मदिन की बधाई देना परंपरा है. लेकिन जब सियासत में बधाई दी जाय तो इसके कई मायने निकल आते हैं. दरअसल, बीजेपी के खिलाफ हमलावर शिवसेना ने कई मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है. जबकि कांग्रेस और शिवसेना को विचारधारा के मोर्चा पर एक दूसरे को धुर-विरोधी माना जाता है.

पिछले दिनों शिवसेना ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दिये गये राहुल गांधी के भाषण की तारीफ की थी. शिवसेना सांसद और पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने कहा, "राहुल अब विपक्ष का चेहरा हैं. यह बात कल (शुक्रवार) उनके भाषण से स्पष्ट हो गई है." राउत सरकार की तीखी आलोचना करते रहे हैं. राउत ने कहा, "राहुल ने प्रदर्शित कर दिया है कि वह विपक्ष की अगुवाई प्रभावी ढंग से कर उनकी आकाक्षांओं को पूरा कर सकते हैं. उन्होंने अपने भाषण में बहुत हद तक यह कर दिखाया है."

बीजेपी को घेरने की तैयारी में शिवसेना, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उद्धव फूंकेंगे 'हिंदुत्व' की तुरही

शिवसेना ने पिछले सोमवार को कहा था कि संसद में कम सीट होने और कई राज्यों में सत्ता गंवाने के बावजूद कांग्रेस अब भी राष्ट्रीय स्वीकार्यता वाली पार्टी है और इसके बिना विपक्षी एकता संभव नहीं है. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकता के प्रयासों पर टिप्पणी करते हुए शिवसेना ने कहा कि सभी विपक्षी दल कुल मिलाकर क्षेत्रीय ताकत ही हैं, जबकि कांग्रेस अभी भी 'राष्ट्रीय ताकत' बनी हुई है.

सीएम फडणवीस की मराठा मंत्रियों से मुलाकात, मराठा आरक्षण को समर्थन देगी BJP और राज्य सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget