एक्सप्लोरर

राहुल गांधी कल शरद पवार से करेंगे मुलाकात, सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर हो सकती है बात

महाराष्ट्र में बीजेपी की सबसे पुरानी राजनीतिक सहयोगी शिवसेना की ताकत और शरद पवार के पावर को बीजेपी अच्छी तरह से जानती है. शिवसेना ने 2019 लोकसभा चुनाव बीजेपी से अलग होकर लड़ने का एलान किया है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कांग्रेस को साथ लेकर बीजेपी विरोधी दलों को एकजुट करने में जुटे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने खुलेआम शिवसेना को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दे दिया. शरद पवार के न्योते पर आज उद्धव ठाकरे ने कहा कि सभी ऑफर आने दीजिए इसके बाद विचार करेंगे. कल मुंबई दौरे पर जा रहे राहुल गांधी शरद पवार से मुलाकात कर सीट बंटवारे पर चर्चा कर सकते हैं. अगर कांग्रेस-एनसीपी को शिवसेना का भी साथ मिल गया तो 2019 में बीजेपी और पीएम मोदी दोनों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी

महाराष्ट्र में कांग्रेस से हाथ मिलाकर बीजेपी को भंडारा-गोंदिया लोकसभा उप चुनाव में पटखनी देने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. बीजेपी विरोधियों को एकजुट करने में जुटे एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने खुलेआम पुणे के इस चुनावी मंच से शिवसेना को भी महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दे दिया है

शरद पवार ने कहा, ''महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया में सारी पार्टियां एक साथ आकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ीं तो बीजेपी की हार हुई. और पालघर में बीजेपी के खिलाफ सारी पार्टियां अलग-अलग लड़ीं तो मत विभाजन की वजह से बीजेपी को जीत हासिल हुई. अलग-अलग लड़ने वाली सारी पार्टियों को बीजेपी से ज्यादा वोट हासिल हुए . पालघर के नतीजे को देखते हुए बीजेपी के खिलाफ सारी सम विचारी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए.''

पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात हुई थी. मंगलवार को राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर मुंबई जा रहे हैं . उम्मीद की जा रही है कि दोनों नेताओं में मुलाकात होगी. महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर भी बात बन सकती है. शिवसेना को शरद पवार के न्योते पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने अपने पत्ते नहीं खोले . चव्हाण ने कहा शिवसेना को लेकर फैसला राहुल गांधी लेंगे

महाराष्ट्र में बीजेपी की सबसे पुरानी राजनीतिक सहयोगी शिवसेना की ताकत और शरद पवार के पावर को बीजेपी अच्छी तरह से जानती है. शिवसेना ने 2019 लोकसभा चुनाव बीजेपी से अलग होकर लड़ने का एलान किया है. इसलिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को साथ लेकर रुठे शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे को मनाने मातोश्री गए.

दोनों नेताओं में करीब दो घंटे तक चली मुलाकात के बाद भी शिवसेना के नेताओं के बयान से फिलहाल लगता है कि 2019 में साथ लड़ने को लेकर बात नहीं बनी है. महाराष्ट्र में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने में जुटे शरद पवार शिवसेना को अगर साथ लाने में सफल हो जाते हैं तो 2019 में बीजेपी और पीएम मोदी दोनों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget