एक्सप्लोरर

देश नहीं विदेश में भी पीएम मोदी को घेरेंगे राहुल, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स को करेंगे संबोधित

वैसे यह पहला कार्यक्रम नहीं है जब राहुल गांधी किसी विदेशी विश्विद्यालय में संवाद के लिए छात्रों से रूबरू होंगे. इससे पहले राहुल ने 8 मार्च 2018 को नेशनल यूनिर्सिटी ऑफ सिंगापुर में ली कुआन यू स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में छात्रों और पेशेवरों से सीधा संवाद किया था.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ देश के भीतर संसद से लेकर सड़क तक आक्रामक विरोध के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब विदेशों में भी चुनावी संपर्क अभियान तेज कर दिया है. युवाओं से संपर्क और संवाद पर खासा जोर दे रहे राहुल गांधी जहां 14 अगस्त को हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय में छात्रों से मिलेंगे वहीं 24 अगस्त को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में संबोधित करेंगे.
 
हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर फिलहाल सियासी रस्साकशी चल रही है. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबित कांग्रेस अध्यक्ष को विश्वविद्यालय आर्ट्स कॉलेज ग्राउंड पर छात्रों को संबोधित करना है. हालांकि संकेत हैं कि सत्तारूढ़ टीआरएस सरकार के इशारे पर स्वायत्तशासी उस्मानिया विश्वविद्यालय का प्रशासन कानून-व्यस्था और पढ़ाई में व्यवधान का हवाला देते हुए कार्यक्रम की इजाजत न दे. हालांकि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक अभी तक इस कार्यक्रम के आयोजन से इनकार को लेकर विश्वविद्यालय की तरफ कोई सूचना नहीं है. इसलिए राज्य इकाई कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर रही है.
 
युवाओं और पेशेवर लोगों के कांग्रेस से जोड़ने पर खास जोर दे रहे राहुल गांधी प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी छात्रों से रूबरू होंगे. एलएसई के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अगस्त 2018 को साउथ एशिया सेंटर की निदेशक और एंथ्रोपोलॉजी विभाग की निदेशक मुकुलिका बैनर्जी के साथ संवाद में मौजूद रहेंगे. यह आयोजन एलएसई का एक आंतरिक कार्यक्रम है इसलिए इसे बाहरी लोगों के लिए खोला नहीं गया है.
 
वैसे यह पहला कार्यक्रम नहीं है जब राहुल गांधी किसी विदेशी विश्विद्यालय में संवाद के लिए छात्रों से रूबरू होंगे. इससे पहले राहुल ने 8 मार्च 2018 को नेशनल यूनिर्सिटी ऑफ सिंगापुर में ली कुआन यू स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में छात्रों और पेशेवरों से सीधा संवाद किया था. हालांकि इस संवाद के दौरान सिंगापुर में कार्यरत एक इकोनॉमिस्ट पीके बसु के साथ उनकी बहस का वीडियो भी वायरल हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?

वीडियोज

Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget