एक्सप्लोरर

दिल्ली: दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहुल गांधी ने कहा- नफरत की राजनीति से होता है 'भारत माता' का नुकसान

राहुल गांधी ने हिंसा प्रभावित ब्रिजपुरी का दौरा किया. यहां उन्होंने दंगे में क्षतिग्रस्त एक मस्जिद और एक स्कूल का मुआयना किया. उन्होंने कहा कि नफरत और हिंसा तरक्की के दुश्मन हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार शाम उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाके ब्रिजपुरी का दौरा किया जहां उन्होंने दंगे में क्षतिग्रस्त एक स्कूल और एक मस्जिद का मुआयना किया. राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा और नफरत तरक्की के दुश्मन हैं. ऐसी राजनीति से भारत माता का नुकसान होता है.

हिंदुस्तान को जोड़कर आगे बढ़ाया जा सकता है- राहुल गांधी

ब्रिजपुरी के जिस स्कूल में राहुल पहुंचे वो एक कांग्रेस नेता का स्कूल है जिसमें दंगाइयों ने आग लगा दी थी. राहुल गांधी ने जली हुई कक्षाओं के अंदर जा कर हालात देखे. स्कूल में मौजूद मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल ने कहा, "ये एक स्कूल है. ये हिंदुस्तान का भविष्य है. नफरत और हिंसा ने इसे जलाया है, इससे किसी का फायदा नहीं हुआ. हिंसा और नफरत तरक्की के दुश्मन हैं. हिंदुस्तान को बांटा और जलाया जा रहा है, इससे हिंदुस्तान, भारत माता का कोई फायदा नहीं हो रहा है." उन्होंने आगे कहा कि "दुख का समय है. सबको मिलकर प्यार से काम करना होगा. हिंदुस्तान को जोड़ कर ही आगे बढ़ा जा सकता है."

बिना किसी पार्टी का नाम लिए राहुल गांधी ने कहा, "इस प्रकार की राजनीति से केवल इस स्कूल का नुकसान नहीं होता, हिंदुस्तान और भारत माता का नुकसान होता है. दुनिया में देश की जो प्रतिष्ठा है जो हमारे भविष्य के लिए जरूरी है उसे यहां जलाया गया है."

जब राजधानी में हिंसा होती है तो देश की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचती है- राहुल गांधी

दंगो से देश की धूमिल होती प्रतिष्ठा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए राहुल ने कहा, "जब हिंदुस्तान की राजधानी में हिंसा होती है तो देश की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचती है. देश की जो ताकत थी भाईचारा, एकता, प्यार उसको यहां जलाया गया है नष्ट किया गया है."

राहुल गांधी के साथ केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, मुकुल वासनिक, गौरव गोगोई जैसे कांग्रेस के कई नेता और सांसद मौजूद थे. स्कूल और मस्जिद के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को राहत शिविर भी जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस ने वापस लौटने का अनुरोध किया जिसके बाद कांग्रेस नेता लौट गए. इस दौरान आसपास के काफी लोग जमा हो गए.

दंगा प्रभावित इलाके के लोगों ने इस बात को लेकर संतोष जताया कि राहुल गांधी उनके बीच पहुंचे. हालांकि, उन्होंने कहा कि पद पर बैठे बड़े नेताओं को यहां का दौरा करना चाहिए. बता दें कि बीते हफ्ते दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से के कई इलाकों में हुए साम्प्रदायिक दंगों के दौरान 47 लोगों की हत्या हुई जबकि करोड़ो की संपत्ति जला दी गई.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget