एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने पूछा- मनमोहन सरकार ने 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक की, क्या आपको पता है?

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया, जबकि यह फैसला सेना का था.

उदयपुर (राजस्थान): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राजस्थान के उदयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सेना के द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने का प्रचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में करते हैं. इसी दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की सरकार में किये गए गुप्त सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया.

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा, ''क्या आप जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तरह मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी तीन सर्जिकल स्ट्राइक किया गया? जब सेना ने मनमहोन सिंह से कहा कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है तो मनमोहन सिंह ने कहा था कि यह कार्रवाई गुप्त रहना चाहिए.” उदयपुर में व्यवसायियों और पेशेवर लोगों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया, जबकि यह फैसला सेना का था.

राहुल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समझते हैं कि दुनिया का पूरा ज्ञान उनके ही दिमाग से निकलता है और बाकी लोगों को कुछ नहीं मालूम.’’ उन्होंने कहा कि अगर हिंदुस्तान में 10-15 साल सही सरकार आई तो हम चीन को पछाड़ देंगे.

किसानों का मार्च शाम होते-होते बना विपक्षी पार्टियों का सियासी मंच, निशाने पर PM मोदी

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर केवल उद्योगपतियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कृषि बीमा के संदर्भ में अनिल अंबानी को 6 राज्यों में अलग-अलग जिले सौंप दिये गये हैं, अब लोगों के पास कोई विकल्प नहीं बचा. यही काम शिक्षा और स्वास्थ्य में भी होने जा रहा है.

उन्होंने नोटबंदी को लेकर कहा, ''प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से पहले पूरी कैबिनेट को कमरे में बंद कर दिया, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं और लाखों लोगों को बर्बाद कर दिया.'' राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के लिये रोज़गार पैदा करने में बुरी तरह से फेल हुए हैं.

राहुल गांधी राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में राजस्थान में हैं. उदयपुर के बाद वे भीलवाड़ा और चित्तौरगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. राजस्थान की 200 सीटों पर सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस से है.

पाकिस्तान दौरे को लेकर जारी विवाद के बीच बोले सिद्धू- मुझे राहुल गांधी ने भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget