एक्सप्लोरर

'मैं फोन टैपिंग से नहीं डरता', एपल से अलर्ट मिलने पर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi On Apple Warning: इंडिया गठबंधन के कई नेताओं को एपल ने चेतावनी भरे ईमेल भेजे हैं. इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह फोन टैपिंग से नहीं डरते हैं.

Rahul Gandhi Targerts Govt Over Apple Warning: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को विपक्षी नेताओं को 'राज्य-प्रायोजित हमलावरों' की मदद से उनके आईफोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश को लेकर एपल की चेतावनी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा और कहा कि वह फोन टैपिंग से नहीं डरते हैं.

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने बताया, "देशभर में विपक्ष के नेताओं को एपल ने नोटिस भेजा है, जिसमें लिखा है कि राज्य-प्रायोजित हमलावर आपके फोन को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं. यह मैसेज मेरे ऑफिस के लोगों के साथ ही विपक्ष के कई नेताओं को आया है. हमारे पास इसकी पूरी लिस्ट है." 
  
उन्होंने बताया, "केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, सीताराम येचुरी, प्रियंका चतुर्वेदी, टीएस सिंह देव, महुआ मोइत्रा, राघव चड्ढा को एक ही नोटिस मिला है." मीडिया को संबोधित को करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी की आत्मा अडानी में है. इधर तोते (अडानी) की गर्दन पकड़ी, उधर क्रूर राजा (पीएम मोदी) तड़पने लगता है.

'समझ में आ गई हिंदुस्तान की राजनीति'
राहुल गांधी ने कहा कि काफी समय से विपक्षी दल राजा पर हमलावर हो रही थी, लेकिन असल पावर तो तोते के हाथ में हैं, जैसे ही हम अडानी को टच करते हैं , हमारे पीछे एजेंसियां लग जाती हैं. उन्होंने कहा, "पहले मैं सोचता था कि प्रधानमंत्री नंबर एक है, नंबर दो अडानी और अमित नंबर 3 है, लेकिन यह गलत है. हिंदुस्तान की राजनीति हमारे समझ में आ गई है."

कांग्रेस सांसद ने कहा, "आप (फोन) जितना चाहें टैप कर सकते हैं. मुझे परवाह नहीं है. अगर आप चाहो तो मैं आपको अपना फोन दे सकता हूं. हमें कोई फिक्र नहीं है. हम लड़ने वाले लोग हैं, डरने वाले नहीं."

'युवाओं के गुस्से को कंट्रोल कर सकते हैं'
उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, "ये लोग सोचते हैं कि वे जिस तरह टेक्नोलॉजी को कंट्रोल कर सकते हैं, उसी तरह भारत के युवाओं के गुस्से को भी नियंत्रित कर सकते हैं, लेकिन याद रखें, राजनीतिक संचार के पुराने हथियार अधिक प्रभावी हैं."

राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि उन्हें अडानी ग्रुप के साथ कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं है, लेकिन वह अडानी समूह जैसे एकाधिकार के निर्माण के विरोध में हैं.

एपल से मिली थी चेतावनी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया गठबंधन के कई नेताओं और कुछ पत्रकारों ने दावा किया था कि उन्हें एपल से ईमेल मिले थे, जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई थी कि राज्य प्रायोजित हमलावर संभावित रूप से उनकी आईडी से जुड़े आईफोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे थे.

अश्विनी वैष्णव ने किया आरोपों को खारिज
हालांकि, केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष के उन दावों को खारिज कर दिया कि सरकार उनके फोन से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही थी. उन्होंने कहा कि हमारे देश में कुछ लोग आलोचक हैं. उनका एक ही काम है कि जब भी जागें, जब भी मौका मिले, सरकार की आलोचना करें. आईटी मंत्री ने कहा कि आप सभी ने एपल  की एडवाइजरी देखी ही होगी. यह कुछ अनुमानों पर आधारित होती है.  

यह भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र की तरह कर्नाटक में गिरेगी कांग्रेस सरकार', BJP नेता जारकीहोली के इस दावे पर क्या बोले सीएम सिद्धारमैया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
Odisha Marriage: शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका
शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget