एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र की तरह कर्नाटक में गिरेगी कांग्रेस सरकार', BJP नेता जारकीहोली के इस दावे पर क्या बोले सीएम सिद्धारमैया?

Karanataka Politics: बीजेपी नेता रमेश जारकीहोली ने दावा किया था कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिर जाएगी. उनके बयान पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पलटवार किया और कहा कि उनकी सरकार स्थिर है.

Siddaramaiah On Ramesh Jarkiholi Remarks: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र की तरह ही कर्नाटक की सरकार गिर जाएगी. सिद्धारमैया ने  मंगलवार (31 अक्टबूर)  को कहा कि उनकी सरकार स्थिर है और गिर नहीं सकती.

इससे पहले बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली ने सोमवार (30 अक्टूबर) को कहा था कि राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साथ वैसा ही होगा, जैसा महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के साथ हुआ था. रमेश जारकीहोली पर पलटवार करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, "हमारी सरकार स्थिर है और सिर्फ किसी नेता के कहने पर नहीं गिर सकती."

'पार्टी के अंदर से ही सरकार को खतरा'
जारकीहोली ने दावा किया कि सरकार को किसी बाहरी चीज से नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर से ही खतरा है. उन्होंने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एंड कंपनी सरकार गिराने के लिए जिम्मेदार होगी.

इस दौरान जारकीहोली ने 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि 2019 में बीजेपी ने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को गिराने की कोशिश नहीं की थी.

कांग्रेस के आरोपों को नकारा
उन्होंने कांग्रेस के इस आरोप को भी नकार दिया कि जिन लोगों ने 2019 में राज्य की गठबंधन सरकार को गिराया था, वे एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं और सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश कर रहे हैं.

'बीजेपी ने ऑपरेशन लोटस पर नहीं की कोई बात'
जारकीहोली ने कहा कि बीजेपी ने कभी भी 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर कोई बात नहीं की. उन्होंने दावा किया कि इस बारे में शिवकुमार की ड्रामा कंपनी ही बात कर रही है. गौरतलब है कि जारकीहोली पहले कांग्रेस के साथ थे. ऐसा माना जाता है कि 4 साल पहले राज्य में कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिराने में उनकी अहम भूमिका थी.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: राजस्थान में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी में कहां फंसा है पेंच? समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget