एक्सप्लोरर

फाइनल ईयर परीक्षा को लेकर छात्रों के समर्थन में आए राहुल गांधी, कहा- छात्रों में भ्रम पैदा कर रहा UGC

केंद्र सरकार ने हाल ही में यूजीसी की ओर से नए दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसमें देश की तमाम यूनिवर्सिटी में अंतिम साल की परीक्षाओं को 30 सितंबर तक पूरा करने का आदेश दिया गया था.

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लंबे समय से रुके पड़े यूनिवर्सिटी की अंतिम साल की परीक्षाओं को हाल ही में आयोजित कराने के आदेश दिए गए थे. इस फैसले के खिलाफ लगातार छात्र आवाज उठा रहे हैं और मौजूदा माहौल में परीक्षाओं के आयोजन को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. अब छात्रों की इन मांगों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उतर आए हैं. राहुल ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से इन परीक्षाओं को रद्द करने की अपील की है.

'कोरोना ने छात्रों को पहुंचाया काफी नुकसान'

केंद्र सरकार के फैसले के बाद से ही लगातार छात्र सोशल मीडिया पर अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं और सरकार से इन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. ऐसी ही छात्रों के प्रति अपना समर्थन जाहिर करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये छात्रों के साथ अन्याय है.

इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए राहुल गांधी ने अपना एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया और कहा कि कोरोना के कारण छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है. इसमें राहुल ने कहा, “कोविड ने बहुत से लोगों को नुकसान पहुंचाया. स्कूल कॉलेजों में हमारे छात्रों को इससे बहुत कष्ट झेलना पड़ा.”

'छात्रों में भ्रम पैदा कर रहा यूजीसी'

राहुल गांधी ने साथ ही आरोप लगाया कि यूजीसी अपने फैसले से छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है. उन्होंने कहा, “आईआईटी में कॉलेजों में परीक्षाओं को रद्द करके छात्रों को आगे बढ़ाया गया. यूजीसी कंफ्यूजन पैदा कर रहा है. उसे भी पिछले प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को प्रोन्नत करना चाहिए.”

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 6 जुलाई को यूजीसी के संशोधित दिशानिर्देशों को जारी किया था, जिसमें देश की तमाम यूनिवर्सिटी में अंतिम साल की परीक्षाओं को 30 सितंबर तक पूरा करने का आदेश दिया गया था.

ये भी पढ़ें

विकास दुबे के एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों पर बोले कानपुर IG- पुलिस ने जान की बाजी लगाई, साहसिक मुठभेड़ थी

CBSE ने छात्रों को भेजा SMS, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट हासिल करने के लिए डाउनलोड करें Digilocker App

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget