एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने कहा- रेप कांड में शामिल BJP विधायक को लेकर पीएम मोदी एक शब्द नहीं कहते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया भारत की तरफ देखती थी ताकि उसे दिशा मिल सके लेकिन अब वो हमारी तरफ देखते हैं और कहते है कि यह देश नहीं जानता की महिलाओं से कैसे पेश आना चाहिए.

वायनाडः देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे रेप की घटना को लेकर कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया भारत को बलात्कार की राजधानी के रूप में जानती है. अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि विदेशी नेता सवाल पूछते हैं कि भारत में बेटियों और बहनों को सुरक्षा क्यों नहीं दी जाती है. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर भी करारा हमला बोला.

वायनाड दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, ''भारत को दुनिया की बलात्कार की राजधानी के रूप में जाना जाता है. विदेशी यह सवाल पूछ रहे हैं कि भारत अपनी बेटियों और बहनों को सुरक्षा क्यों नहीं दे पा रहा है. बीजेपी का एक विधायक (कुलदीप सिंह सेंगर) एक महिला के साथ रेप में शामिल है और प्रधानमंत्री एक शब्द भी नहीं कहते.''

बता दें कि रेप और उसके बाद महिला को जलाकर मार देने की घटना के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश का उन्नाव चर्चा में है. इससे पहले एक महिला के साथ रेप की घटना में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम समाने आया था.

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत दर्ज करवाने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी मिली. एफआईआर के बाद भी काफी दिनों तक आरोपी विधायक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी. इसी दौरान पिता की पिटाई से मौत हो गई.

पीड़िता बाद में सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई. इस एक्सिडेंट में पीड़िता की चाची और मौसी ने दम तोड़ दिया था. अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. फिलहाल कुलदीप सिंह सेंगर जेल में हैं.

देश नहीं जानता कि महिलाओं के साथ कैसा सलूक करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में हिंसा की बढ़ती घटनाओं खासकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिये शनिवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की.

राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सम्मेलन में यहां कहा, “आपने देश भर में हिंसा के बढ़ते मामलों को देखा. अराजकता, महिलाओं के खिलाफ ज्यादती के मामले बढ़े हैं. हर दिन हम पढ़ते हैं कि लड़कियों से दुष्कर्म हो रहा है, उनसे छेड़छाड़ की जा रही है. अल्पसंख्यक और दलित समुदायों के खिलाफ हिंसा के मामले भी बढ़े हैं.”

उन्होंने कहा कि इस बढ़ती अराजकता की वजह संस्थागत ढांचों का टूटना है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, “ऐसा इसलिये है क्योंकि जो व्यक्ति देश चला रहा है वह हिंसा और सत्ता के विवेकहीन इस्तेमाल में विश्वास रखता है.”

उन्होंने कहा, “दुनिया भारत की तरफ देखती थी ताकि उसे दिशा मिल सके लेकिन अब वो हमारी तरफ देखते हैं और कहते है कि यह देश नहीं जानता की महिलाओं से कैसे पेश आना चाहिए.”

पीएम मोदी के पास नहीं है देश को आगे ले जाने की परिकल्पना

उनकी यह टिप्पणी उन्नाव में दुष्कर्म के बाद जलाई गई पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में एक दिन पहले हुई मौत और हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक को चार लोगों द्वारा दुष्कर्म के बाद जलाए जाने की घटनाओं के बाद सामने आई है.

वायनाड से सांसद ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी अर्थव्यवस्था हुआ करती थी, अब यह सबसे बड़ी कमजोरी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास देश को आगे ले जाने की परिकल्पना नहीं है.

राहुल गांधी ने बाद में यहां एक अस्पताल में मनोचिकित्सा और नशा-मुक्ति केंद्र के नए ब्लॉक का उद्घाटन किया. उन्होंने कलपेट्टा में आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित किये गए 400 नए स्वयंसेवकों से भी चर्चा की.

उन्नाव कांड: सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी को दिखाए काले झंडे, पुलिस से झड़प

SC पहुंचा Hyderabad Encounter Case, पुलिसवालों पर FIR मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget