एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की चेतावनी- 'कोरोना की तीसरी लहर आएगी, मोदी सरकार बिस्तर, दवा, ऑक्सीजन की करे तैयारी'

कोरोना पर राहुल गांधी ने श्वेत पत्र जारी किया है. राहुल गांधी ने चेतावनी दी है कि कोरोना की तीसरी लहर आएगी, मोदी सरकार पहले से ही बिस्तर, दवा और ऑक्सीजन की तैयारी कर ले.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड महामारी की स्थिति को लेकर आज पार्टी की ओर से एक ‘श्वेत पत्र’ जारी किया. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अभी से पूरी तैयारी की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से गरीबों को आर्थिक मदद दी जानी चाहिए और कोविड प्रभावित परिवारों को मदद देने के लिए कोविड मुआवजा कोष स्थापित करना चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा, "इस श्वेत पत्र का लक्ष्य सरकार पर अंगुली उठाना नहीं है. हम सरकार की गलतियों का उल्लेख इसलिए कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में गलतियों को ठीक किया जा सके. पूरा देश जानता है कि कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है. इसलिए हम फिर कह रहे हैं कि सरकार को तीसरी लहर की पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए. अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और दवाओं का पहले से इंतजाम कर लेना चाहिए. दूसरी लहर की भी वैज्ञानिकों ने पहले चेतावनी दी थी. उस समय सरकार को जो कदम उठाना चाहिए था, जो व्यवहार होना चाहिए वह देखने को नहीं मिला. इसके बाद दूसरी लहर का हम सब पर असर हुआ."

उन्होंने कहा, ‘‘श्वेत पत्र में हमने चार मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया है. पहला बिंदु तीसरी लहर की तैयारी है. दूसरा बिंदु यह है कि गरीबों, छोटे व्यापारियों को आर्थिक मदद दीजिए. तीसरा यह कि कोविड मुआवजा कोष बने. चौथा बिंदु पहली और दूसरी लहर की गलतियों के कारणों का पता लगाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे यह गलतियां नहीं हों.’’

टीकाकरण पर क्या बोले राहुल गांधी

एक दिन में रिकॉर्ड टीकाकरण पर राहुल गांधी ने कहा, 'वैक्सीनेशन की कल से अच्छी शुरुआत हुई. लेकिन केवल एक दिन ही नहीं हर रोज बड़ी संख्या में टीके लगना चाहिए. आखिर वैक्सीनेशन से ही कोरोना हार सकता है. कोरोना पर सरकार को अपनी गलतियां भी सुधारनी होगी. कोरोना सिर्फ बायोलॉजिकल बीमारी नहीं है बल्कि इकोनॉमिकल सोशल बीमारी है इसलिए सरकार को गरीब लोगों को आर्थिक सहायता देनी की जरूरत है.'

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'शायद हिंदुस्तान एकमात्र ऐसा देश है जहां वैक्सीन के लिए पैसा लिया जा रहा है. ये समय अपनी वाहवाही करने का नहीं है. जब कोरोना पूरी तरह से खत्म हो जाए तो आप अपनी वाहवाही कीजिए. कोविड देश में बहुत जबरदस्त नुकसान पहुंचाएगा. पहली लहर के पहले मैंने बोला, दूसरी लहर के पहले मैंने बोला, अब तीसरी लहर से पहले बोल रहा हूं. इसलिए पूरी तैयारी आज से ही शुरू हो जानी चाहिए.'

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget