एक्सप्लोरर

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में बोले राहुल गांधी- RSS की विभाजनकारी और नफरत की विचारधारा कांग्रेस की प्रेम और राष्ट्रवाद पर हावी

Rahul Gandhi On RSS: राहुल गांधी ने कहा कि आज RSS की विभाजनकारी और नफरत की विचारधारा, कांग्रेस की प्रेम और राष्ट्रवादी विचारधारा पर हावी है. हालांकि हमारी विचारधारा जिंदा है, उसे मिटा नहीं पाए हैं.

Rahul Gandhi On RSS: कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने आरएसएस को लेकर तंज कसा. राहुल गांधी ने कहा कि आज आरएसएस की विभाजनकारी और नफरत की विचारधारा, कांग्रेस की प्रेम और राष्ट्रवादी विचारधारा पर हावी है. हालांकि हमारी विचारधारा जिंदा है, उसे मिटा नहीं पाए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके हाथ में लाउडस्पीकर है, मशीनरी है. हमारे पास लाउडस्पीकर नहीं है. इसकी वजह यह है कि हमनें अपनी विचारधारा को नहीं फैलाया. अपने लोगों को यह नहीं बता पाए कि आरएसएस और कांग्रेस में क्या फर्क है. 

राहुल की नजर में कांग्रेस की विचारधारा

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश में हजारों सालों से रही है. शिवा, कबीर, गुरु नानक जैसे लोग हमारी विचारधारा हैं. हमें उनकी शिक्षा के बारे में जानना चाहिए. क्या उनकी शिक्षा और हिंदुत्व की विचारधारा में कुछ समानता है? क्या हिन्दू और हिंदुत्व एक है या अलग है? एक है तो अलग नाम क्यों? इसकी गहरी समझ जरुरी है. क्या हिंदू धर्म किसी सिख और मुस्लिम की पिटाई करने का नाम नहीं? लेकिन हिंदुत्व इसी का नाम है. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से आज RSS की विभाजनकारी और नफरत की विचारधारा कांग्रेस की प्रेम,राष्ट्रवादी विचारधारा पर हावी है.

हमारी विचारधारा पुरानी है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू धर्म और हिंदुत्व में फर्क है. चीन के एक नेता से पूछा कि चीनी कम्युनिस्ट का क्या मतलब है? अगर आप कम्युनिस्ट हैं तो चीनी का क्या मतलब? उसी तरह अगर आप हिंदू हैं तो हिंदुत्व नाम की क्या जरूरत है? हमारी विचारधारा पुरानी है. शिव, कबीर, गुरुनानक, गांधी जैसे लोगों ने इस विचारधारा को अपनाया और फैलाया. उनके आदर्श सावरकर हैं, हमारे महात्मा गांधी. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमें अपनी विचारधारा को संगठन में मजबूत करना है. हमारा लक्ष्य पूरे देश में इस विचारधारा को फैलाने का है. कांग्रेस के हर सदस्य के लिए वैचारिक प्रशिक्षण अनिवार्य होनी चाहिए, चाहे कोई कितना भी वरिष्ठ हो. 

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि आजकल कांग्रेस के लोग आरएसएस-बीजेपी में चले जाते हैं. उत्तराखंड के कांग्रेस नेता यशपाल आर्य जो बीजेपी से वापस आए तो पूछा कि वापस क्यों आए तो बोले वहां घुटन होती है, जिया नहीं जाता. वो हमारा इस्तेमाल करते हैं, मगर इज्जत और जगह नहीं देते हैं. कोई डर के भाग सकता है मगर वहां जी नहीं सकता. वहां जीते जी मर जाता है.  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमें अपनी विचारधारा को स्पष्ट करना होगा. जैसे शिव पूरे संसार को निगल जाते थे वैसे ही कांग्रेस की विचारधारा बीजेपी की विचारधारा को निगल जाएगी. जो भविष्य आज नहीं दिख रहा है वह दिखने लगेगा.

Nisha Murder Case: रेसलर निशा दहिया मर्डर केस में मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस ने घोषित किया था 1 लाख का इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
'किसी ने रोका तो...', वंदे मातरम गान विवाद पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक
'किसी ने रोका तो...', वंदे मातरम गान विवाद पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget