एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का पलटवार, कहा- मेरी मां बहुत से भारतीयों से भी ज्यादा भारतीय

राहुल गांधी ने कहा कि मुझ पर निजी हमले करके बीजेपी ने दिखा दिया कि उनमें गंभीरता नहीं है. राहुल गांधी ने पत्रकारों से सवाल किया क्या प्रधानमंत्री का निजी हमले करना ठीक है?

बेंगलुरु: कर्नाटक में आज शाम कई दिनों से जारी चुनावी शोर थम जाएगा. 12 मई को जनता ईवीएम में अपना फैसला कैद कर देगी. इस बीच चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पत्रकारों से रूबरू हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया.

बीजेपी की ओर से हो रहे निजी हमलों के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझ पर निजी हमले करके बीजेपी ने दिखा दिया कि उनमें गंभीरता नहीं है. राहुल गांधी ने पत्रकारों से सवाल किया क्या प्रधानमंत्री का निजी हमले करना ठीक है?

मेरी मां बहुत से भारतीयों से ज्यादा भारतीय राहुल गांधी ने कहा, ''मेरी मां इटली से हैं, उन्होंने अपने जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा भारत में गुजारा है. बहुत सारे भारतीय लोगों को मैं जानता हूं वो उन सब से ज्यादा भारतीय हैं. मेरी मां ने इस देश के लिए त्याग किया है. उन्होंने देश के लिए पीड़ा सही है. जब प्रधानमंत्री इस तरह के हमले करते हैं तो यह उनकी क्वालिटी दिखाता है. अगर उन्हें यह अच्छा लगता है तो वो करते रहें.''

पीएम ने कहा था- मातृ भाषा में कर्नाटक की उपलब्धि बताएं बता दें कि एक रैली को दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी से कहा था कि वो बिना कागज देखे 15 मिनट कर्नाटक सरकार की उपलब्धियां बताएं. वो चाहें तो अपनी मातृभाषा में भी बोल सकते हैं. इसके बाद कर्नाटक बीजेपी ने भी ट्वीट करके सोनिया गांधी पर हमला बोला था. कर्नाटक बीजेपी ने ट्वीट में सोनिय गांधी के इटली वाले नाम का जिक्र किया था.

बुद्ध की कहानी सुनाकर कहा- पीएम अपना गुस्सा देना चाहते हैं एक पत्रकार ने राहुल गांधी से प्रधानमंत्री की ओर से हो रहे हमलों को लेकर सवाल किया. राहुल गांधी ने सवाल का जवाब देते हुए एक कहानी सुनाई. राहुल ने कहा, ''बहुत साल पहले की बात है, बुद्ध अपने शिष्यों के साथ बैठे थे. एक व्यक्ति आया और उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं. करीब एक घंटे बात वो व्यक्ति चला गया. बुद्ध के शिष्य ने पूछा कि ये आपने क्या किया, आपने उसकी बातों का जवाब क्य़ों नहीं दिया? तब बुद्ध ने कहा कि वो मुझे उपहार में गुस्सा देना चाहता था लेकिन मैंने नहीं लिया.''

राहुल गांधी, ''मोदी जी में भी गुस्सा है, हर किसी के लिए गुस्सा है. वो मुझे चुनौती के तौर पर देखते हैं इसलिए मुझ पर ज्यादा गुस्सा करते हैं. उनका गुस्सा उनकी अपनी समस्या है, वो मेरी समस्या नहीं है. मेरी समस्या है कि कैसे इस देश के लोगों के लिए काम किया जाए.''

बीजेपी में गंभीरता नहीं है: राहुल राहुल गांधी ने कहा, ''मुझे पर, सिद्धारमैया जी पर और खड़गे जी पर निजी हमले करके बीजेपी ने दिखा दिया है कि कर्नाटक के लिए उनमें गंभीरता नहीं है. वीरप्पा मोइली जी ने पूरे राज्य में घूमकर कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार किया वहीं बीजेपी ने बंद कमरे में घोषणापत्र बनाया और आधा हमारा कॉपी कर लिया. मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस इस चुनाव को जीतने जा रही है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget