एक्सप्लोरर

‘बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद भी नहीं’, लखीमपुर खीरी घटना पर बोले राहुल गांधी

Uttar Pradesh Crime: यूपी के लखीमपुर खीरी में दो लड़कियों की रेप के बाद हत्या के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. फिलहाल राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं.

Rahul Gandhi On Lakhimpur Case: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किए जाने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. गुरुवार को उन्होंने इस मामले पर बीजेपी सरकार (BJP Government) पर हमला करते हुए कहा है कि रेपिस्टों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद भी नहीं कर सकते.

उन्होंने ट्वीट किया, "लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग, दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है." राहुल गांधी ने बीजेपी का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए कहा, "बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती. हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा."

क्या है मामला

लखीमपुर खीरी में दलित समुदाय से आने वाली दो बहनों के शव एक पेड़ से लटके मिले. परिवार वालों का आरोप है कि दोनों लड़कियों का पहले अपहरण किया गया फिर उनकी हत्या की गई. वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने एक पत्रकारों से बातचीत में गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने कहा, "हमने घटना के बाद रातभर चले तलाशी अभियान के दौरान जुनैद, सोहेल, हाफिजुर रहमान, करीमुद्दीन, आरिफ और छोटू को गिरफ्तार किया है." एसपी ने दावा किया कि जुनैद और सोहेल के दोनों मृतक बहनों के साथ प्रेम संबंध थे.

दो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया

इस मामले में जुनैद (Junaid) और सोहेल (Sohel) नाम के दो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है. इन आरोपियो ने कबूल किया है कि उन्होंने दोनों लड़कियों के साथ दु्ष्कर्म (Rape) करने के बाद उनका गला घोंट दिया.” सुमन ने बताया, “जुनैद और सोहेल ने शवों को ठिकाने लगाने के लिए करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया. बाद में उन्होंने इसे आत्महत्या (Suicide) के मामले के रूप में दर्शाने के लिए दोनों बहनों के शव को पेड़ पर लटकाने का फैसला किया."

ये भी पढ़ें-

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का केरल में चौथा दिन समाप्त, एक दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को शुरू होगी पदयात्रा

रेप, गला दबाकर हत्या फिर पेड़ से लटकाए गए शव... लखीमपुर में दलित बच्चियों से हैवानियत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश    
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे जेपी नड्डा
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे नड्डा
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget