एक्सप्लोरर

रेप, गला दबाकर हत्या फिर पेड़ से लटकाए गए शव... लखीमपुर में दलित बच्चियों से हैवानियत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

यूपी के लखीमपुर (Lakhimpur) में दो नाबालिग दलित बहनों की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली थी. अब उनकी हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है.

Lakhimpur Kheri Case: यूपी के लखीमपुर (Lakhimpur) में दो नाबालिग दलित बहनों की लाश पेड़ से लटकती हुई बुधवार को मिली थी. जिनकी लाश मिली वे दोनों सगी बहने हैं. ये घटना लखीमपुर के निघासन (Nighasan) कोतवाली में हुई है. यहां गांव के बाहर किशोरियों की लाश गन्ने के खेत में पेड़ से लटकी हुई मिली है. वहीं इस केस में यूपी पुलिस (UP Police) ने कुछ छह आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई है. अब इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. 

लखीमपुर खीरी मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. यहां दो किशोरियों के शव मिलने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्मार्टम में दोनों किशोरियों की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की करने की बात सामने आई है. रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और हैंगिंग की भी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है. 

Noida Crime: नोएडा में 4 साल की बच्ची के साथ किया गया डिजिटल रेप, जानें- क्या होता है Digital Rape?

मृतका के माता-पिता का बयान
इससे पहले मृतका के पिता का अपनी बेटियों के लिए बयान में दर्द छलका है. मृतका के पिता ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि इंसाफ होना चाहिए. उनको (आरोपियों को) फांसी होनी चाहिए. वहीं इससे पहले घटना के बाद पीड़िता के मां का भी बयान आया था. तब उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी थी. 

पीड़िता की मां ने कहा, "तीन युवक बाइक से आए और बेटियों को जबरदस्ती उठाकर ले गए. अपहरण के बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया है, उसके बाद हत्या हुई है. वो लालपुर के रहने वाले हैं. उनमें से एक उजली बनियान में था, दूसरा पीली बनियान में था और तीसरा नीली बनियान वाला बाइक चला रहा था."

वहीं लखीमपुर एसपी ने कहा, "घटना अभी तक हमारे संज्ञान में आई है. चार नामजद के अलावा इसमें मदद करने वाले दो लोगों को मिलाकर कुल छह लोग हमारे हिरासत में हैं और उन्हे जेल भेजा जा रहा है. मामला महिलाओं के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है. आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है."

ये भी पढ़ें-

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर केस में पीड़िता के पिता का छलका दर्द, कहा- इंसाफ होना चाहिए, आरोपियों के लिए रखी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'

वीडियोज

विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget