एक्सप्लोरर

सिख दंगा: सवालों से बचते नजर आए राहुल, दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद फैली थी हिंसा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 सिख दंगों पर पहले कहा था कि मेरे मन में उसके बारे में कोई भ्रम नहीं है कि यह एक त्रासदी थी. यह एक दुखद अनुभव था. आप कहते हैं कि उसमें कांग्रेस पार्टी शामिल थी. मैं इससे सहमति नहीं रखता. निश्चित तौर पर हिंसा हुई थी, निश्चित तौर पर वह त्रासदी थी.

नई दिल्ली: 1984 सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से उम्रकैद की सजा मिलने के बाद से कांग्रेस बैकफुट पर है. आज ही जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इसपर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. संसद भवन के बाहर किसान कर्जमाफी पर पत्रकारों से बातचीत करने आए राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने सिख दंगा मामले पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह पहले ही इसपर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं.

उन्होंने कहा, ''मैंने पहले ही दंगों पर साफ-साफ अपनी बात रखी है, अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. यह प्रेस कांफ्रेंस किसानों के मुद्दे पर है और पीएम मोदी ने अब तक एक रुपया का कर्जमाफ नहीं किया है.''

राहुल ने पहले क्या कहा था? इसी साल अगस्त में लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में छात्रों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 सिख दंगों का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था, ‘‘मेरे मन में उसके बारे में कोई भ्रम नहीं है. यह एक त्रासदी थी, यह एक दुखद अनुभव था. आप कहते हैं कि उसमें कांग्रेस पार्टी शामिल थी, मैं इससे सहमति नहीं रखता. निश्चित तौर पर हिंसा हुई थी, निश्चित तौर पर वह त्रासदी थी.’’

राहुल गांधी बोले- 1984 के सिख विरोधी दंगों में शामिल नहीं थी कांग्रेस, लेकिन त्रासदी बेहद दुखद

उन्होंने कहा, ‘‘जब मनमोहन सिंह ने कहा तो वह हम सभी के लिए बोले. जैसा मैंने पहले कहा था कि मैं हिंसा का पीड़ित हूं और मैं समझता हूं कि यह कैसा लगता है.’’ राहुल पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी का जिक्र कर रहे थे.

आपको बता दें कि कल दिल्ली हाईकोर्ट ने सिख दंगों के 34 साल बाद कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार को इस मामले में दोषी ठहराया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी. सजा पाने के बाद आज सज्जन कुमार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

1984 दंगा: उम्रकैद की सजा मिलने के बाद सज्जन कुमार का कांग्रेस से इस्तीफा

सज्जन कुमार को जिस मामले में दोषी ठहराया गया है वह दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम कॉलोनी में राजनगर पार्ट-एक इलाके में पांच सिखों की एक-दो नवम्बर 1984 को हुई हत्या से जुड़ा हुआ है. इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में दंगे फैले हुए थे.

सिख दंगा: सवालों से बचते नजर आए राहुल, दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद फैली थी हिंसा

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों द्वारा 31 अक्टूबर को हत्या किए जाने के बाद एक नवम्बर और चार नवम्बर 1984 के बीच भड़के सिख विरोधी दंगों में 2733 सिख मारे गए थे. अदालत ने कुमार और पांच अन्य दोषियों को 31 दिसम्बर 2018 तक सरेंडर करने और दिल्ली से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए.

1984 सिख दंगा: हाईकोर्ट ने कहा- गुजरात और मुजफ्फरनगर नरसंहार में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget