एक्सप्लोरर

राजस्थान में दो दलित युवकों के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल, राहुल गांधी ने कहा- तुरंत हो कार्रवाई

राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में राज्य की अशोक गहलोत सरकार तुरंत कार्रवाई करे. दरअसल राजस्थान के नागौर में चोरी के आरोप में दो दलित युवकों के साथ बर्बर व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के नागौर में दो दलित युवकों के साथ कथित तौर पर हुई बर्बरता की घटना को भयावह और वीभत्स बताया. उन्होंने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार से कहा कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई करे.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजस्थान के नागौर में दो दलित नौजवानों को बर्बरता के साथ प्रताड़ित किए जाने का हालिया वीडियो भयावह और वीभत्स है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह स्तब्ध करने वाले इस अपराध के दोषियों को न्याय की जद में लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करे.’’

घटना के के तुरंत बाद कार्रवाई की गई- अशोक गहलोत

इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना के तुरंत बाद कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दो दलितों युवकों के साथ बर्बरता वाला वीडियो वायरल हो गया है. खबरों के मुताबिक, यह वीडियो राजस्थान के नागौर में चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को पीटने और उनके साथ बर्बर व्यवहार किए जाने का है. यह घटना रविवार की बताई जा रही है. एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने चोरी के आरोप में दोनों भाइयों की बुरी तरह से पिटाई की और उनके साथ बर्बर व्यवहार किया.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया चलाई जाए- राजस्थान कांग्रेस प्रभारी

कांग्रेस राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इस मामले के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया चलाई जाए ताकि जल्द न्याय हो सके. उन्होंने ने कहा कि उन्होंने इस विषय पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर बातचीत की है. पांडे ने कहा, 'इस घटना के तत्काल बाद सरकार ने कदम उठाया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अब इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में हो ताकि जल्द न्याय हो सके. उन्होंने कहा, 'राजस्थान की कांग्रेस सरकार ऐसे अपराधों और अपराधियों पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध है. ऐसे मामले आगे से नहीं हों, इसका प्रयास किया जाएगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Excise Duty: पेट्रोल-डीजल सरकार ने कर दिया सस्ता! घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें प्रति लीटर कितनी कम होगी कीमत
पेट्रोल-डीजल सरकार ने कर दिया सस्ता! घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें प्रति लीटर कितनी कम होगी कीमत
भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
PM Modi Meeting: 'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
Iran US Israel War Live: मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, नेतन्याहू की गलती या साजिश?
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, हाई अलर्ट
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
Embed widget