एक्सप्लोरर

राहुल गांधी बोले- मैं तय नहीं करूंगा कि अगला कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा

राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार बयान दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण में राफेल के जिक्र पर प्रतिक्रिया दी है.

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो तय नहीं करेंगे कि अगला कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा. उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों पर कहा कि ऐसा कुछ नही है.

राहुल गांधी ने एक निजी टीवी चैनल से कहा, ''अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में शामिल होकर मैं इसे जटिल नहीं बनाना चाहता. मैं पार्टी में बना रहूंगा और पार्टी के लिए काम करूंगा.'' लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शनों की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी.

तब कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया था और अध्यक्ष बने रहने की अपील की थी. हालांकि अटकलें हैं कि राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हैं. कांग्रेस के नेता बार-बार कहते रहे हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष हैं और रहेंगे.

राफेल डील पर क्या बोले राहुल गांधी-

राहुल गांधी राफेल का मुद्दा छोड़ने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संभवत: पहली बार आज कहा कि मेरा स्टैंड वही है कि राफेल में चोरी हुई है. दरअसल, आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और ‘अपाचे’ हेलीकॉप्टर निकट भविष्य में मिलने जा रहे हैं. इसके बाद राहुल गांधी से पत्रकारों ने राफेल पर सवाल किए. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ''मेरा स्टैंड वही है, कि राफेल में चोरी हुई है.''

राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनावों में इसका फायदा नहीं मिला. राहुल गांधी का कहना था, ''526 करोड़ का राफेल विमान 16 सौ करोड़ में क्यों खरीदा, उसे हिंदुस्तान के एचएएल में क्यों नहीं बनाया जा रहा, अनिल अंबानी को कांट्रैक्ट क्यों दिलवाया, हिंदुस्तान में विमान क्यों नहीं बनेगा. लेकिन वे (पीएम मोदी) कुछ नहीं बोले.''

राष्ट्रपति कोविंद ने पेश किया मोदी सरकार का नजरिया, राष्ट्रीय सुरक्षा, रोजगार, किसान और जल संकट पर फोकस

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सभाओं में राफेल का जिक्र करना नहीं भूलते थे और 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाते थे. जिसकी प्रतिक्रिया में बीजेपी ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन शुरू किया. इसका फायदा बीजेपी को चुनावों में मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदी से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदी से की बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget