एक्सप्लोरर

'सरकार को 100% सपोर्ट, आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी होगी', पहलगाम हमले पर बोले राहुल गांधी

Pahalgam Terror Attack: राहुल गांधी ने कहा कि हमें आतंकियों को ढुलमुल तरीके से नहीं, बल्कि पूरी मजबूती के साथ करारा जवाब देना है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरा विपक्ष केंद्र के साथ है.

Pahalgam Terror Attack: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार को सपोर्ट करने की बात दोहराई. उन्होंने कहा कि जिसने भी ऐसा किया है उसे इसकी कीमत चुकानी होगी. उन्होंने कहा, "इस मामले में जो भी कर्रवाई करनी है वो पीएम मोदी करेंगे. प्रधानमंत्री को टालमटोल नहीं करनी चाहिए और समय बर्बाद नहीं करना चाहिए. उन्हें यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि भारत इस बकवास को बर्दाश्त करने वाला नहीं है."

आतंकियों को चुकानी पड़ेगी कीमत- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (बुधवार, 30 अप्रैल 2025) को कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की. इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आज कानपुर गया, वहां मैंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उस परिवार के बेटे को बहुत ही निर्मम तरीके से मारा गया. इस हमले में 28 लोगों को बेहद क्रूर तरीके से मारा गया और बहुत से लोग घायल हुए हैं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. चाहे वो जहां भी हों, उन्हें कीमत चुकानी होगी."

'पहलगाम में मारे गए लोगों को मिले शहीद दर्जा'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले, "कानपुर में पीड़ित परिवार ने मझसे कहा कि आप अपने माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश पहुंचा दीजिए. मैं उन सभी 28 परिवारों की ओर से कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री जी उन परिवारों ने कहा है कि हमारे बच्चे शहीद हुए हैं. हम चाहते हैं कि आप उन्हें शहीद का दर्जा दीजिए, सम्मान दीजिए. पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है. हमारा 100 प्रतिशत समर्थन सरकार के साथ है. इस मुद्दे पर कोई राजनीतिक मतभेद नहीं है."

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अगली जनगणना में जातिगत गणना कराए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा, "संसद में हमने कहा था कि जाति जनगणना करवा के रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा था कि सिर्फ चार जातियां हैं, लेकिन पता नहीं क्या हुआ कि 11 साल बाद इसकी घोषणा की गई.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
CJP Protest LIVE: सुबह-सुबह अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है! जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
LIVE: सुबह-सुबह अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है! जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
Embed widget