एक्सप्लोरर

'हमने पूरे देश में कैंपेन चलाया, तब हो रही जाति जनगणना', राहुल गांधी बोले- तोड़ी जाए 50 फीसदी आरक्षण की दीवार

Rahul gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पहले तो पीएम मोदी कहते थे कि सिर्फ चार जातियां हैं, लेकिन अचानक से उन्होंने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी.

Rahul Gandhi On Caste Census: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से देश में जाति जनगणना कराने के फैसले का स्वागत किया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "जाति जनगणना को डिजाइन करने में हमारा सरकार को समर्थन है. इसके लिए बेहतर ब्लू प्रिंट की जरूरत है. हम इसका डिजाइन बनाकर देंगे. हमारे पास बिहार और तेलंगाना के दो उदाहरण हैं, जिसमें आसमान और जमीन का फर्क है. सरकार जाति जनगणना के तौर तरीके बताए." उन्होंने पूछा कि सरकार तारीख बताए कि कब जाति जनगणना होगी.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "संसद में हमने कहा था कि जातीय जनगणना करवाकर छोड़ेंगे. 50 फीसदी के जो दीवार है, उसे भी तोड़कर रखेंगे. पता नहीं ऐसा क्या हुआ अचानक 11 साल बाद जाति जनगणना की घोषणा कर दी." उन्होंने कहा कि हम बीजेपी पर इसका भी दबाव डालेंगे कि 50 फीसदी आरक्षण के कैप को भी तोड़ा जाये.

हमने पूरे देश में जाति जनगणना का कैंपेन चलाया: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना को लेकर हमने सिर्फ दबाव ही नहीं डाला, बल्कि पूरे देश में व्यापक कैंपेन भी चलाया है, जिसके बाद ये हो पाया है. उन्होंने कहा, "पहले तो नरेंद्र मोदी कहते थे कि सिर्फ चार जातियां हैं, लेकिन अचानक से उन्होंने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी. हम देश में जातिगत जनगणना के माध्यम से एक नए तरीके का विकास लाना चाहते हैं."

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "चाहे ओबीसी हों, दलित हों या आदिवासी इनकी देश में कितनी भागीदारी है यह सिर्फ जातिगत जनगणना से पता चलेगा, लेकिन हमें और आगे जाना है. हमें पता लगाना है कि देश की संस्थाओं और पावर स्ट्रक्चर में इन लोगों की कितनी भागीदारी है."

प्राइवेट संस्थानों में लागू हो आरक्षण: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में लिखा था कि आर्टिकल 15(5) के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू किया जाए और हमारी मांग है कि सरकार इसे तत्काल लागू करे. ये हमारा विजन है, लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार किया, इसलिए हम उनका धन्यवाद देते हैं. हमें पूरी टाइमलाइन चाहिए कि कब तक जातिगत जनगणना का काम पूरा हो जाएगा.  इसके अलावा डेवलपमेंटल विजन भी हमारे सामने रखा जाना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget