एक्सप्लोरर

तेलंगाना: सीएम केसीआर की बदजुबानी, राहुल गांधी को बताया 'सबसे बड़ा मसखरा'

राव ने कांग्रेस पर सीधा-सीधा हमला बोलते हुए का, "हर कोई जानता है कि राहुल गांधी क्या है ... वह देश में सबसे बड़े जोकर है. पूरे देश ने देखा है कि वह संसद में कैसे नरेंद्र मोदी के पास गये, उन्हें गले लगाया और किस तरीके से आंख मारी".

नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा मसखरा और कांग्रेस का अबतक का सबसे असभ्य आदमी कहा है. सयं से पहले तेलंगाना विधानसभा भंग करने के बाद राव ने राहुल गांधी पर ये आरोप लगाए. राव ने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, "हर कोई जानता है कि राहुल गांधी क्या है? वह देश में सबसे बड़े जोकर हैं. पूरे देश ने देखा है कि वह संसद में कैसे नरेंद्र मोदी के पास गए, उन्हें गले लगाया और किस तरीके से आंख मारी". चंद्रशेखर राव से राहुल गांधी को लेकर जब सवाल पूछा गया तो वे भड़क गए. उन्होंने कहा कि राहुल अगर यहां प्रचार के लिए आते है तो इसमें हमारी ही पार्टी का फायदा हैं. उनके यहां आकर प्रचार करने से हमारी सीटों में बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी कांग्रेस के दिल्ली सल्तनत के सुल्तान है और तेलंगाना के लोग दिल्ली के सल्तनत के दास नहीं बनना चाहते है. तेलंगाना के फैसले तेलंगाना से ही होंगे.'' राव के आरोपों पर कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री को राहुल गांधी पर आरोप लगाने को कोई अधिकार नहीं है क्योंकि राव खुद परिवारवाद करते है. कांग्रेस नेता आर सी खुंटिया ने कहा, ''राव हिटलर और तानाशाह हैं, वे रुढ़िवाद के चलते अपने ऑफिस नहीं गए.'' पिछले दिनों राहुल गांधी ने तेलंगाना को भ्रष्टाचार की राजधानी कहा था और पीएम और सीएम को भ्रष्टाचार में एक ही स्तर का बताया था. विधानसभा भंग के पीछे के कारण गुरुवार को चंद्रशेखर राव ने राज्यपाल से विधानसभा को भंग करने के लिए कहा था. बताया जा रहा है कि राव इसी साल के अंत तक राज्य विधानसभा के चुनाव करना चाहते हैं. तेलंगाना के विधानसभा चुनाव अगले साल 2019 में लोकसभा के साथ होने वाले थे लेकिन राज्य सरकार को डर है कि कहीं लोकसभा चुनाव के कारण राज्य के विधानसभा चुनाव भी मोदी केंद्रित न हो जाए. टीआरएस 2019 के लोकसभा चुनावों में एक गैर-कांग्रेस-गैर-बीजेपी मोर्चे का नेतृत्व कर रही है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने उन पर आरोप लगाया है कि राव बीजेपी के साथ काम कर पीएम मोदी को अप्रत्यक्ष तौर पर फायदा पहुंचाना चाहते है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget