एक्सप्लोरर

पीएम के 'आंदोलनजीवी' पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- 'Crony-जीवी' है जो देश बेच रहा है वो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उनके आदोलन जीवी वाले बयान पर पलटवार किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान किसान आंदोलन पर विपक्ष पर निशाना साधा था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में एक नई जमाक आ गई है, जिसका नाम 'आंदोलनजीवी' है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में 'आंदोलनजीवी' वाले बयान पर विपक्ष के नेताओं का हमला जारी है. अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट पर पीएम मोदी के बयान पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना 'Crony-जीवी' शब्द का इस्तेमाल किया है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में #PSU_PSB_Sale का भी इस्तेमाल किया.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''Crony-जीवी है जो देश बेच रहा है वो। #PSU_PSB_Sale'' बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान किसान आंदोलन पर विपक्ष पर निशाना साधा था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में एक नई जमात आ गई है, जिसका नाम 'आंदोलनजीवी' है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि 'आंदोलनजीवी' को परजीवी बताते हुए कहा था कि यह लोग खुद का आंदोलन खड़ा नहीं कर पाते इसलिए दूसरों के आंदोलन में जाकर बैठ जाते हैं.

Crony-जीवी का क्या मतलब? क्रोनी शब्द का शाब्दिक अर्थ है मित्र, अर्थव्यवस्था में पूंजीवाद को बढ़ावा देने वालों के लिए क्रोनी कैपिटिलिस्ट शब्द का प्रयोग किया जाता है. इसे आसान भाषा में समझें तो कुछ बड़े उद्योगपतियों और राजनेताओं का गिरोह जो एक दूसरे को फायदा पहुंचाने के लिए काम करता है. राहुल गांधी के इस ट्वीट का अर्थ निकाला जा सकता है कि वे प्रधानमंत्री पर अपने करीबी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं. इसके साथ ही राहुल गांधी ने सार्वजनिक उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों को बेचने का मामला भी उठाया.

अखिलेश यादव ने बताया था 'चंदाजीवी' सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री के आंदोलनजीवी वाले बयान पर निशाना साधा. उन्होंने 'आंदोलनजीवी' कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि, ''अब जो घर घर जाकर चंदा ले रहे हैं, क्या वे चंदाजीवी संगठन के सदस्य नहीं है''? सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार कहती है कि ''कानून किसानों के लिये है, और जब किसान ये कानून नहीं चाहते तो, इसे वापस क्यों नहीं लिया जा रहा है''.

यह भी पढ़ें- Delhi Nursery Admissions 2021: दिल्ली में 18 फरवरी से शुरू होगी नर्सरी एडमिशन की दौड़, 4 मार्च रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख सरकार के आदेश पर ट्विटर का जवाब, 1178 में से 500 अकाउंट्स हमेशा के लिए किए बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget