एक्सप्लोरर

Delhi Nursery Admissions 2021: दिल्ली में 18 फरवरी से शुरू होगी नर्सरी एडमिशन की दौड़, 4 मार्च रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

पहली लिस्ट के बाद बची हुई सीटों के लिए 25 मार्च को दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी की जाएगी. दाखिले की प्रक्रिया 31 मार्च 2021 तक पूरी कर ली जायेगी.चार दिन पहले ही करीब 10 महीने बाद दिल्ली में 9वीं और 11वीं कक्षा के स्कूल भी खोल दिए गए हैं. साथ ही डिग्री, डिप्लोमा और इंस्टीट्यूट भी खोले जा रहे हैं.

Delhi Nursery Admissions 2021 Schedule: राजधानी दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी. वहीं, चार मार्च तक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख होगी. रजिस्ट्रेशन के बाद पहली एडमिशन लिस्ट 20 मार्च को जारी की जाएगी. इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल्द नर्सरी एडमिशन शुरू करने के संकेत दिए थे.

31 मार्च 2021 तक पूरी कर ली जायेगी दाखिले की प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि पहली लिस्ट के बाद बची हुई सीटों के लिए 25 मार्च को दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी की जाएगी. दाखिले की प्रक्रिया 31 मार्च 2021 तक पूरी कर ली जायेगी. पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विभिन्न प्राईवेट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधन समिति के बीच एक बैठक हुई थी. इस बैठक के उपरांत दिल्ली सरकार द्वारा कहा गया था कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए नर्सरी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.

कोविड-19 के कारण रद्द हुई थी दाखिले की प्रक्रिया

बता दें कि दिल्ली में आमतौर पर करीब 1700 स्कूलों के लिए नर्सरी के लिए दाखिलें नवम्बर माह के आखिरी सप्ताह में शुरू होते रहे हैं. डीओई दिशानिर्देश जारी कर स्कूलों को आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहता है, जिसके बाद दिसम्बर में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है. पिछले साल ऐसा नहीं किया गया था. दिल्ली सरकार ने दिसम्बर में कहा था कि कोविड-19 के मद्देनजर स्कूलों के नौ महीने से बंद होने के कारण नर्सरी के दाखिले की प्रक्रिया को रद्द करने प्रस्ताव पर गौर किया जा रहा है. स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था.  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पिछले महीने नर्सरी की दाखिला प्रक्रिया रद्द करने से इनकार कर दिया था.

दिल्ली में 9वीं और 11वीं कक्षा के स्कूल भी खुले

बता दें कि चार दिन पहले ही करीब 10 महीने बाद दिल्ली में 9वीं और 11वीं कक्षा के स्कूल भी खोल दिए गए हैं. साथ ही डिग्री, डिप्लोमा और इंस्टीट्यूट भी खोले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

सरकार के आदेश पर ट्विटर का जवाब, 1178 में से 500 अकाउंट्स हमेशा के लिए किए बंद

सहारनपुर जा रहीं प्रियंका गांधी के हाथों में दिखी ‘तस्बीह’ और ‘माला’, दरगाह-मंदिर में माथा भी टेकेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget