एक्सप्लोरर

'RSS-BJP को हराने का रास्ता गुजरात से होकर...', राहुल गांधी ने समझाया 'रेस के घोड़े' और 'बारात के घोड़े' में अंतर

केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी और आर्थिक असमानता बढ़ रही है. केंद्र सरकार कुछ चुनिंदा अरबपतियों को देश की संपत्ति सौंप रही है.

कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस-भाजपा को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है. गुजरात से ही कांग्रेस को उसकी विचारधारा मिली थी, महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे कांग्रेस के सबसे बड़े नेता इसी राज्य से थे. उन्होंने कहा कि गुजरात कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है, वे यहां विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे. 

राहुल गांधी बुधवार को गुजरात के मोडासा में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. सम्मेलन में केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, शक्ति सिंह गोहिल, अमित चावड़ा, शैलेश परमार, तुषार चौधरी, मधुसूदन मिस्त्री, भरत सोलंकी, शिव डहरिया, लालजी भाई देसाई, कमलेंद्र सिंह सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

कांग्रेस पार्टी को मजबूती देना मुश्किल काम नहीं: राहुल गांधी

'संगठन सृजन अभियान' के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस को मजबूत करने का विश्वास जताया. उन्होंने कहा कि आरएसएस-भाजपा और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई है. पूरा देश इस बात को जानता है कि आरएसएस-भाजपा को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है. उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देना मुश्किल काम नहीं है. कांग्रेस यह काम पूरा करके रहेगी.

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला 

केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी और आर्थिक असमानता बढ़ रही है. केंद्र सरकार कुछ चुनिंदा अरबपतियों को देश की संपत्ति सौंप रही है. उन्होंने अडानी और अंबानी का नाम लेते हुए कहा कि वो जो भी चाहते हैं, उन्हें वह सब मिल जाता है और गुजरात समेत पूरे देश की आम जनता बस देखती रह जाती है.

राहुल ने समझाया 'रेस के घोड़े' और 'बारात के घोड़े' के बीच अंतर 

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने 'रेस के घोड़े' और 'बारात के घोड़े' के बीच अंतर समझाते हुए कहा कि पार्टी अब व्यक्ति को उसकी योग्यता के अनुसार सही जिम्मेदारी देगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला संगठन को अहमदाबाद से नहीं, बल्कि जिले से ही चलाया जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि जिला अध्यक्षों को अधिक जिम्मेदारी और ताकत दी जाएगी. अब जिला अध्यक्षों का चयन जमीनी नेताओं की सलाह से होगा, न कि ऊपर से थोपा जाएगा. उन्होंने कहा कि पार्टी उन लोगों को मजबूती देना चाहती है, जिनकी पकड़ बूथ पर है. उन्होंने संगठन और चुनाव लड़ने वालों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अब संगठन यह तय करेगा कि चुनाव कौन लड़ेगा. उन्होंने इसे पार्टी का पायलट प्रोजेक्ट बताया.

राहुल गांधी ने पार्टी में नई पीढ़ी को लाने और जनता से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने भाजपा के साथ मिलीभगत करने वाले लोगों को पहचान कर प्यार से पार्टी से अलग करने की बात भी कही. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget