एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव: महिला सुरक्षा पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- 'कैसी रक्षा कर रहे हो आप'

झारखंड विधानसभा चुनाव में दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है. तीसरे चरण की वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने आज अनेक वादे किए और मोदी सरकार पर हमला बोला. यहां पांच चरणों में वोटिंग होनी है. यहां आखिरी चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा और मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी.

बड़कागांव (झारखंड): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीजेपी जिन राज्यों में सत्ता में हैं, वहां वह लोगों से जमीनें छीन रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में विपक्षी गठबंधन के सत्ता में आने पर जल, जंगल, जमीन लोगों को लौटाया जाएगा. राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं बिना डर के घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं. राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवालिया लहजे में पूछा, ''कैसी रक्षा कर रहे हो आप, प्रधानमंत्री जी''

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत को रेप कैपिटल के तौर पर देखती है. राहुल गांधी ने कहा कि यूपी के एक विधायक ने कथित तौर पर एक महिला के साथ रेप किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मसले पर एक शब्द नहीं कहा. बता दें कि राहुल गांधी का इशारा उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ था जो अभी एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में जेल में बंद हैं.

कांग्रेस नेता ने साथ ही कहा कि झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन की सरकार बनने पर दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाएंगे और जबरन अधिग्रहित जमीन के लिए मुआवजा दिए जाएंगे. इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रदेश के किसानों से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये करने का वादा किया. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये पर धान खरीद रही है. झारखंड में हमारी पार्टी और सहयोगियों के चुनाव जीतने पर किसानों को वही कीमत दी जाएगी.’’

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है. यहां पांच चरणों में वोटिंग होनी है और आखिरी चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा. मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी.

संशोधन अधिनियम 2019: ...जब टीएमसी सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह पर कुछ इस तरह कसा तंज

इंटरनेट की स्लो स्पीड से हैं तंग हैं तो घर लाएं ये डिवाइस और बिना रोक टोक पाएं शानदार स्पीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget