एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: दो दिन, 35 शहर, 35 अलग-अलग कांग्रेसी नेता.... राहुल गांधी पर एक्शन के विरोध में मोदी सरकार को घेरने का बड़ा प्लान

केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को 2019 मानहानि मामले में सजा मिलने के बाद लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया.

Rahul Gandhi Disqualification Row: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस मुद्दे पर आक्रमक तरीके से बीजेपी को घेरने के लिए पार्टी लगातार बैठक भी कर रही है. इसी कड़ी में सोमवार रात को पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का एक और प्लान जारी किया. 

कांग्रेस ने आज और कल यानी 28 से 29 मार्च तक डेमोक्रेसी डिसक्वॉलिफाइड के तहत 35 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला किया है.

जयराम रमेश ने बताया पार्टी का पूरा प्लान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने सोमवार (27 मार्च) देर रात इस संबंध में पूरा प्लान जारी किया. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे. वे राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के मुद्दे के साथ-साथ 'मोदानी' की वास्तविकता, नीरव मोदी और ललित मोदी को मोदी सरकार की क्लीन चिट देने पर भी बात करेंगे. इन वरिष्ठ नेताओं का काम सभी मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने और उन्हें बीजेपी की मनमानी समझाने की कोशिश होगी.

इन शहरों में ये होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस ने 35 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए टीम तैयार कर ली है. किनन नेताओं को किन शहरों की जिम्मेदारी दी गई है, हम आपको बताते हैं. पार्टी के मुताबिक, 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भूपेश बघेल, जम्मू-कश्मीर में अजय माकन, हैदराबाद में अशोक चव्हाण, चंडीगढ़ में सुखविंदर सिंह सुखु प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

29 मार्च को गुजरात के अहमदाबाद में अशोक गहलोत, कर्नाटक के बेंगलुरू में आनंद शर्मा, मध्य प्रदेश के भोपाल में पृथ्वीराज चव्हाण, ओडिशा के भुवनेश्वर में अमी याग्निक, चंडीगढ़ में सुप्रिया श्रीनेत, तमिलनाडु के चेन्नै में मुकुल वास्निक, उत्तराखंड के देहरादुन में भक्त चरण दास, असम के गुवाहटी में जीतू पटवारी, राजस्थान के जयपुर में दीपेंद्र हूडा, वेस्ट बंगाल के कोलकाता में गौरव गोगोई, बिहार के पटना में नाना पटोले, छत्तीसगढ़ के रायपुर में कुमारी शैलजा, हिमाचल प्रदेश के शिमला में शक्ति सिंह गोहिल, केरल के तिरुवनंतपुरम में मनीष तिवारी, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में राजीव गौड़ा, झारखंड के रांची में अखिलेश प्रताप सिंह, गुजरात के सूरत में कन्हैया कुमार, मध्य प्रदेश के इंदौर में सुजाता पॉल, मेघालय के शिलॉन्ग में बबीता शर्मा, यूपी के वाराणसी में गौरव वल्लभ, महाराष्ट्र के मुंबई में पवन खेरा, कर्नाटक के हुब्बाल्ली में यशोमती ठाकुर, महाराष्ट्र के नागपुर में रंजीत रंजन, गोवा के पणजी में शमा मोहम्मद, राजस्थान के कोटा में संदीप दीक्षित, राजस्थान के जोधपुर में आलोक शर्मा, राजस्थान के उदयपुर में अभय दुबे, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सुभाषिणी यादव, बिहार के मुज्जफरपुर में अल्का लांबा, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सलमान खुर्शीद, मध्य प्रदेश के जबलपुर में डॉली शर्मा.

ये भी पढ़ें-

कांग्रेस विधायक पीएम मोदी की तस्वीर फाड़ने के आरोप में दोषी, कोर्ट ने दी सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget