एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर क्या कह रहे हैं बीजेपी के नेता?

Modi Surname Reactions: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि तक उनकी सजा पर रोक लगा दी है.

Modi Surname Case: मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (4 अगस्त) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाकर बड़ी राहत दी. सुप्रीम कोर्ट से मिली इस राहत पर राहुल गांधी ने उनका साथ देने वाले लोगों का धन्यवाद किया. वहीं, सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं.

बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने राहुल गांधी को मिली राहत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पर नरमी दिखाते हुए सजा पर रोक जरूर लगाई है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उनको निर्दोष करार दे दिया है.

जिस कोर्ट पर सवाल खड़े किए, वहीं से मिली राहत- बीजेपी नेता
बीजेपी नेता सुशील कुमार सिंह ने कहा, ''ये अंतरिम राहत है. अभी सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि होने तक सिर्फ सजा पर रोक लगाई है. ये वही लोग हैं, जो पहले सुप्रीम कोर्ट और जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े करते रहे हैं. यहां तक कि संविधान के भी खतरे में होने का दावा करते रहे हैं. उसी कोर्ट से इन्हें राहत मिली है, अब ये क्या कहेंगे.''

कोर्ट न सही, सदन में मांग लें माफी- निरहुआ
बीजेपी नेता और सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा, ''जब भी कोई संसद सदस्य चुना जाता है तो देश की जनता चाहती है कि वो सदन में भाग लें और नियम-कानूनों पर चर्चा करें. अगर वो आएंगे तो अच्छा है. वहां (सुप्रीम कोर्ट) माफी नहीं मांग रहे हैं तो यहां सदन में मांग लेंगे, क्योंकि किसी जाति, धर्म, संप्रदाय के बारे में कुछ गलत कह दिया तो माफी मांग लीजिए. लोग माफ कर देंगे.''

राहुल गांधी विदेश में कुछ भी दावा करें, देश में लोकतंत्र है- मनोज तिवारी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ''राहुल गांधी ने अभी कोर्ट में जाकर अपनी गलती के बारे में बताया होगा. ये काम वो पहले कर लेते तो पहले भी इस तरह का फैसला आ सकता था, लेकिन वो इतने घमंड में चूर हैं कि अपनी गलती के लिए कोर्ट के सामने माफी मांगना उनके अहंकार को ठेस पहुंचाता है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला बताता है कि इस देश में लोकतंत्र है. फिर चाहे राहुल गांधी विदेश में जाकर कुछ भी कहें.''

ये भी पढ़ें:

Defamation Case: SC से राहत मिलने पर राहुल गांधी बोले, 'सच्चाई की जीत होती है, मेरा रास्ता तो क्लियर है कि मुझे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: इन तीन सब्जेक्ट का दोबारा एग्जाम ले सकती है NTA
UGC NET 2026: इन तीन सब्जेक्ट का दोबारा एग्जाम ले सकती है NTA
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget