एक्सप्लोरर

डॉक्टर हर्षवर्धन की मांग- PM पर दिए बयान पर माफी मांगें राहुल गांधी, लोकसभा में आई हाथापाई की नौबत

मानिक काम टैगोर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद ने उन्हें धक्का दिया. वो सिर्फ मंत्री के पास तक गए थे उनसे मांग करने कि वो ऐसा न करें.

नई दिल्लीः लोकसभा में आज राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर दिए बयान को लेकर एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ. नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. प्रश्नकाल के दौरान राहुल गांधी को केरल में प्रस्तावित एम्स हॉस्पिटल को लेकर सरकार से सवाल पूछना था. जैसे ही राहुल गांधी ने अपना सवाल पूछा, डॉक्टर हर्षवर्धन ने जवाब देने से पहले उनके बयान का हवाला देकर उसकी निंदा करते हुए बयान देना शुरू कर दिया. इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ.

प्रश्नकाल के तकरीबन अंत में जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष की ओर से नाम पुकारे जाने पर राहुल गांधी ने अपना सवाल पूछा. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने खड़े होकर कहा कि वह राहुल गांधी के सवाल का जवाब देने से पहले उनके प्रधानमंत्री पर दिए डंडे से मारे जाने वाले बयान कि निंदा करना चाहते हैं और राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

वेल में पहुंचे कांग्रेस सांसद

हर्षवर्धन इस दौरान कागज पर लिखा बयान पढ़ने लगे. जिसे देखकर लगा कि वो पहले से इसकी तैयारी करके आए थे. बस यह देखते ही सदन में कांग्रेस के तमाम सांसदों ने विरोध में हंगामा मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान कांग्रेस के कई सांसद वेल में आ गए और सत्ता पक्ष की ओर बढ़ गए.

केरल से कांग्रेस सांसद मानिक काम टैगोर वेल में उतर के पहले अध्यक्ष की कुर्सी के पास तक गए मगर अध्यक्ष ने उनकी तरफ नहीं देखा तो वह मंत्री हर्षवर्धन की तरफ बढ़ने लगे. बस यह देख बीजेपी के तमाम सांसद आगे आए और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मानिक काम टैगोर को पकड़ कर वहां से हटा दिया.

सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

मानिक काम टैगोर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद ने उन्हें धक्का दिया. वो सिर्फ मंत्री के पास तक गए थे उनसे मांग करने कि वो ऐसा न करें. इस पूरे हंगामे में के दौरान मानिक काम टैगोर को आगे आए देख स्मृति ईरानी भी आगे बढ़ीं और हर्षवर्धन के वचाव में सामने आ गईं.

इस पूरे हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने उस वक्त सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. हालांकि, बाद में इसी मामले पर हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर इसपर शिकायत दर्ज कराई. राहुल गांधी खुद भी लोकसभा अध्यक्ष से मिले. कांग्रेस ने मांग की है कि हर्षवर्धन सदन में माफी मांगे और राहुल गांधी को निजी तौर पर स्पष्टीकरण दें.

पीएम मोदी अगर संविधान नहीं पढ़ पाए हैं तो किसी पढ़े-लिखे से समझने की कोशिश करें- राहत इंदौरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget