एक्सप्लोरर

'जाति जनगणना के लिए BJP पर डालेंगे दबाव', बोले राहुल गांधी तो केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार, कहा- सत्ता में रहते हुए क्यों नहीं करवाए?

Rahul Gandhi On Caste Census: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में जाति आधारित जनगणना और राज्य में जातीय सर्वे की मांग करते हुए बीजेपी पर हमला किया तो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया.

Bihar Caste Survey: बिहार में हुए जातिगत सर्वे के बाद से जाति जनगणना पर नए सिरे से बहस शुरू हो गई है. कांग्रेस ने भी जितनी आबादी उसको उतना हक का नारा दिया है. वहीं बीजेपी मुख्य विपक्षी पार्टी की मंशा पर सवाल उठा रही है. इस बीच सोमवार (9 अक्टूबर) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में संकल्प लिया गया कि सरकार बनने पर जाति जनगणना करवाएंगे. इस फैसले को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक करार दिया. इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि वो समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं पूर्व सीएम मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर हमला किया. बड़ी बातें- 

1. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि हमने सर्वसम्मति से जाति आधारित जनगणना के विचार का समर्थन करने का फैसला किया. उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुस्तान के भविष्य के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है. जातिगत जनगणना के बाद विकास का एक नया रास्ता खुलेगा. कांग्रेस पार्टी इस काम को पूरा करके ही छोड़ेगी. याद रखिए. जब हम वादा करते हैं तो उसे तोड़ते नहीं हैं. ’’

2. वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया. सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा, ''क्या यह सच नहीं है कि उनके नेता राजीव गांधी ने मंडल कमीशन के तहत केंद्रीय सरकार की नौकरियों में पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण का विरोध किया था? आज का राहुल गांधी का नाटक उसी राजनीतिक पाप पर पर्दा डालने की एक फूहड़ कोशिश है.''

3. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जातिगत जनगणना की आड़ में आज कांग्रेस समाज को बांटने और राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है. आजादी से लेकर यूपीए 2 तक के कार्यकाल में कांग्रेस ने जातिगत जनगणना का घोर विरोध किया. राहुल गांधी पहले यह बताएं कि जब दशकों से कांग्रेस सत्ता में थी तो तब उन्होंने जातिगत गणना क्यों नहीं करवाई? जातिगत जनगणना का संवैधानिक अधिकार केवल केंद्र सरकार को है. जातिगत जनगणना पर राहुल गांधी केवल भ्रामक बात कर रहे हैं. 

4. वहीं बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस नाटक कर रही है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''पहले ये बताओ कि कर्नाटक में सर्वे करके पब्लिश क्यों नहीं किया. तेलंगाना में जो बीआरएस की सरकार है वो आपकी (कांग्रेस) साथी थी. उसने भी आंकड़े सार्वजनिक क्यों नहीं किए. ये (कांग्रेस) नाटक है. ये कांग्रेस जाति के नाम पर राजनीति कर रही है. हमने ओबीसी को प्रधानमंत्री बनाया और दलित को राष्ट्रपति बनाया.''

5. राहुल गांधी ने कहा कि हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सहित अन्य कांग्रेस शासित राज्य में जाति आधारित सर्वे करने की तरफ आगे बढ़ेंगे. अन्य राज्यों को लेकर हम बीजेपी पर भी दवाब बनाएंगे. राहुल गांधी ने दावा किया, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग के लिए काम नहीं करते बल्कि उनका ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं. कभी वो परिसीमन की बात करते हैं तो कभी वो दक्षिण भारत के साथ भेदभाव की. ये सिर्फ भटकाने के लिए है.''

6. राहुल गांधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना एक 'एक्सरे' की तरह है जिससे ओबीसी और अन्य वर्गों की स्थिति के बारे में पता चल सकेगा और उनका विकास हो सकेगा. सत्ता में रहते हए जातीय जनगणना नहीं कराना हमारी गलती थी, लेकिन इसे अब हम ठीक करेंगे. 

7. कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में जाति जनगणना कराने, अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण की अधितम 50 प्रतिशत की सीमा को बढ़ाने की पैरवी भी की गई. मीटिंग में फैसला हुआ कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद वह केंद्र की सत्ता में आती है तो राष्ट्रीय स्तर पर जाति जनगणना कराई जाएगी. ओबीसी महिलाओं की भागीदारी के साथ महिला आरक्षण को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा. 

8. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता जल (RJD) के चीफ लालू यादव ने भी जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''जातिगत जनगणना के विरुद्ध जो भी लोग है वो इंसानियत, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक बराबरी और समानुपातिक प्रतिनिधित्व के ख़िलाफ है. ऐसे लोगों में रत्तीभर भी न्यायिक चरित्र नहीं होता है.''

9. लालू यादव ने कहा कि किसी भी प्रकार की असमानता और गैरबराबरी के ऐसे समर्थक अन्यायी प्रवृत्ति के होते है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक केवल और केवल जन्मजात जातीय श्रेष्ठता के आधार एवं दंभ पर दूसरों का हक खाकर अपनी कथित श्रेष्ठता को बरकरार रखना चाहते है.कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा.

10. बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रिमो मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर हमला किया. उन्होंने कहा, ''वैसे तो घोर जातिवादी एवं आरक्षण विरोधी पार्टियां, खासकर भाजपा और कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव से पहले वोटों के स्वार्थ के चलते खुद को उनका हितैषी दिखाने की होड़ में जुटी हैं, लेकिन दलितों/आदिवासियों के साथ बहुजन समाज के खास हिस्से ओबीसी व धार्मिक अल्पसंख्यकों के हितों एवं कल्याण तथा उनके संवैधानिक हक को लेकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बाद मान्यवर कांशीराम 'का संघर्ष बेहतरीन व बेमिसाल रहा है.''

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- LAHDC Election: '...तो नुकसान गठबंधन का ही होगा', I.N.D.I.A. में सीट बंटवारे पर बोले उमर अब्दुल्ला, LAHDC रिजल्ट पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE:पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
LIVE: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक होगा मार्च
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Sonam Wangchuk: ‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget