एक्सप्लोरर

वामपंथी छात्रों के मार्च में शामिल नहीं हैं गुरमेहर, बोलीं- 'मुझे अकेला छोड़ दो'

नई दिल्लीदिल्ली के रामजस कॉलेज से शुरू हुआ हंगामा बढ़ता जा रहा है. आज वामपंथी छात्र संगठन मार्च निकालने वाले हैं. ये मार्च शहीद की बेटी गुरमेहर कौर को बलात्कार की धमकी देने के खिलाफ निकाला जा रहा है. इस मार्च में अब गुरमेहर ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है.

गुरमेहर ने ट्वीट कर कहा, '' मैं मार्च का हिस्सा नहीं बनूंगी. मैं अभियान से अलग हो रही हूं. मुझे अकेला छोड़ दीजिए.

 

‘’मेरा नाम गुरमेहर कौर है. ये मेरे पिता कैप्टन मंदीप सिंह हैं. वो 1999 के करगिल युद्ध में शहीद हो गए थे. पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा उन्हें युद्ध ने मारा है.’’

सोशल मीडिया पर इसी मेसेज को लेकर एक शहीद की बेटी को निशाना बनाया जा रहा है. उसे बलात्कार की धमकी दी जा रही है और गद्दार बताया जा रहा है.

BJP सांसद ने करगिल शहीद की बेटी गुरमेहर की तुलना दाऊद इब्राहिम से की

गुरमेहर कौर दिल्ली विश्वविद्यालय की सबसे प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ती है. गुरमेहर को निशाना इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना को लेकर उसने आवाज उठाई. गुरमेहर ने फेसबुक पर लिखा-

‘’मैं किसी से नहीं डरती. मेरे पिता ने देश के लिए गोली खाई थी मैं भी देश के लिए गोली खा सकती हूं.’’

फेसबुक पर गुरमेहर की इसी संदेश के खिलाफ आवाज उठने लगी, खुद को राष्ट्रभक्त बताने वाले उसे गैंगरेप तक की धमकी देने लगे. शर्म की बात ये है कि ये बात सामने आने के बाद भी की गुरमेहर के पिता देश के लिए शहीद हुए हैं, धमकी का सिलसिला जारी है. गुरमेहर पर हमला बोलने के लिए उनका एक पुराना वीडियो भी सामने लाया गया, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की अपील की थी.

ABVP का विरोध करने पर मुझे मिली रेप की धमकी: करगिल शहीद की बेटी

‘’जब मैं दो साल की थी तो मेरे पिता शहीद हो गए. उनकी बहुत कम यादें हैं मेरे पास हैं, लेकिन मुझे ये याद है कि एक पिता के ना होने का अहसास क्या होता है. मुझे ये भी याद है कि मैं पाकिस्तान और पाकिस्तानियों से कितनी नफरत करती थी. क्योंकि मुझे लगता था कि पाकिस्तान ने मेरे पिता को मारा है ?

जब मैं 6 साल की थी तो मैंने बुरका पहने एक औरत को मारने की कोशिश की थी. लेकिन फिर मेरी मां ने मुझे संभाला मुझे समझाया कि पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा उन्हें युद्ध ने मारा है. अगर युद्ध ना होता तो मेरे पिता साथ होते.’’

गुरमेहर ने कहा कि उसके पिता को पाकिस्तान ने नहीं युद्ध ने मारा है, इसी बात को देशद्रोह के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन क्या ये सही है?

करगिल शहीद की बेटी की कंट्रोवर्सी का वायरल सच

गुरमेहर को लेकर बहस गर्म है और इस बहस में नेता भी कूद गए हैं. राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’भय और उत्पीड़न के खिलाफ हम अपने छात्रों के सा हैंथ. गुस्सा, असहिष्णुता, अज्ञानता की हर आवाज के खिलाफ एक गुरमेहर कौर खड़ी होगी.’’

 

इस बहस के बीच शहीद की एक बेटी के खिलाफ उठ रही आवाज में बड़ी हस्तियां भी राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ा रही हैं. अब सवाल ये है कि देश के लिए पिता को खो चुकी इस बेटी ने दो देशों के बीच शांति की अपील कर ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया जिसके लिए उसे सोशल मीडिया पर बलात्कार की धमकी दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
Embed widget