एक्सप्लोरर

मानहानि मामला: पूर्णेश मोदी आज कोर्ट में दाखिल करेंगे जवाब, राहुल गांधी ने दी है सजा के फैसले को चुनौती

Rahul Gandhi Conviction: राहुल गांधी को पूर्णेश मोदी की शिकायत पर सूरत की ट्रायल कोर्ट ने सजा सुनाई थी. इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस नेता ने सेशन कोर्ट में अपील की है.

Rahul Gandhi Conviction: राहुल गांधी के मानहानि की सजा मामले में मंगलवार (11 अप्रैल) को पूर्णेश मोदी के वकील कोर्ट में अपना जवाब पेश करेंगे. 2019 में एक मोदी सरनेम को लेकर दिए एक बयान के मामले में बीती 23 मार्च को सूरत की ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी. राहुल गांधी ने फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है. 

बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी की शिकायत पर ही राहुल गांधी को सजा सुनाई गई है. नियम के मुताबिक सजा के फैसले को चुनौती देने पर कोर्ट में अभियोजन पक्ष का जवाब मांगा जाता है. पूर्णेश मोदी के वकील के दोपहर बाद अदालत में जवाब दाखिल करने की संभावना है.

पूर्णेश मोदी के वकील केतन रेशमवाला ने कहा कि आज जवाब में कानूनी मुद्दे पेश किए जाएंगे. जवाब में पूर्णेश मोदी के वकील सजा के खिलाफ राहुल गांधी की अपील पर आपत्ति पेश करेंगे.

पूर्णेश मोदी ही मामले को लाए थे कोर्ट

साल 2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा में मोदी सरनेम वाला बयान दिया था. राहुल गांधी ने कहा था- नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी, आखिर कैसे सभी चोर मोदी सरनेम वाले होते हैं. इसे मोदी समाज का अपमान बताते हुए बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने शिकायत की थी. मामले की सुनवाई के बाद सूरत की सीजेएम कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि का दोषी पाया. 23 मार्च को राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई. इसके अगले ही दिन 24 अप्रैल को राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दे दिया गया.

राहुल गांधी ने दी फैसले को चुनौती

सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद 3 अप्रैल को राहुल गांधी ने फैसले के खिलाफ सूरत की सेशन कोर्ट में अपील की. एडिशनल सेशन जज आरपी मोगेरा ने उसी दिन राहुल गांधी को जमानत दे दी थी और सजा पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई 13 अप्रैल के लिए टाल दी थी. सााथ ही कोर्ट ने पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया था.

यह भी पढ़ें

अमृतपाल के साथ साये की तरह रहने वाला पप्पलप्रीत पहुंचा डिब्रूगढ़ जेल, यहीं बंद हैं खालिस्तानी नेता के सभी साथी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget