एक्सप्लोरर

Papalpreet Singh Arrest: अमृतपाल के साथ साये की तरह रहने वाला पप्पलप्रीत पहुंचा डिब्रूगढ़ जेल, यहीं बंद हैं खालिस्तानी नेता के सभी साथी

Papalpreet Singh Arrest: अमृतपाल सिंह का दाहिना हाथ माने जाने वाले पप्पलप्रीत सिंह को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने काथूनंगल से गिरफ्तार किया गया था.

Papalpreet Singh Arrest: 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया और भगोड़े खालिस्तानी अमृतपाल के साथ साये की तरह रहने वाले पप्पलप्रीत को मंगलवार को डिब्रूगढ़ जेल में पहुंचा दिया गया. अमृतपाल के दूसरे सहयोगी भी असम की इसी जेल में बंद हैं. पप्पलप्रीत को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को काथूनंगल इलाके से गिरफ्तार किया था. उसके ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के साथ ही सात अन्य धाराएं लगाई गई हैं.

मंगलवार सुबह अमृतसर पुलिस पप्पलप्रीत को लेकर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची. जहां से उसे प्लेन में बिठाकर असम लाया गया. अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से पप्पलप्रीत ने बताया कि उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया था. साथ ही यह भी कहा कि वह ठीक है.

अमृतपाल का है दाहिना हाथ

पप्पलप्रीत को अमृतपाल का दाहिना हाथ माना जाता है. 2022 में अमृतपाल के दुबई से वापस आने के बाद से ही वह उसके साथ काम कर रहा था.

18 मार्च को पंजाब पुलिस के अभियान के बाद से ही अमृतपाल भागा-भागा फिर रहा है. इस दौरान पूरे समय पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ मौजूद था. पिछले महीने पुलिस से भागते दोनों की एक तस्वीर मीडिया के सामने आई थी.

28 मार्च तक था साथ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ में पप्पलप्रीत ने बताया था कि वह 18 मार्च से 28 मार्च तक अमृतपाल के साथ रहा था. इसके बाद वह अलग हो गया था. 28 मार्च को ही दोनों होशियारपुर में पुलिस के हाथ आते-आते रह गए थे. पप्पलप्रीत ने यह भी बताया कि उस दिन पुलिस का ऑपरेशन कैसे सफल नहीं हुआ था.

उसने खुलासा किया कि उसने हरियाणा और पंजाब लौटने से पहले हरियाणा, पटियाला, दिल्ली और पीलीभीत सहित विभिन्न स्थानों की यात्रा की थी. 

डिब्रूगढ़ में बंद हैं अमृतपाल के सहयोगी

अमृतपाल के खास सहयोगियों को गिरफ्तारी के बाद असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है. 10 अप्रैल को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल जेल में बंद वारिस पंजाब दे के सदस्यों से मिला था. अभी तक डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल के चाचा समेत 8 लोग बंद थे. पप्पलप्रीत जेल में आने वाला वारिस पंजाब दे का 9वां सदस्य है.

यह भी पढ़ें

कहां है अमृतपाल, पुलिस से कैसे बच रहा है? गिरफ्तारी के बाद करीबी पप्पलप्रीत सिंह ने खोला हर राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget