एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज 9वां दिन, राहुल गांधी के नेतृत्व में आगर मालवा की ओर हुई रवाना

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 83वां दिन है. अब तक यात्रा 36 जिलों से होकर गुजर चुकी है. 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में दाखिल हुई थी.

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार (1 दिसंबर) सुबह उज्जैन (Ujjain) से शुरू हुई. उज्जैन जिले की सीमा छोड़कर मध्य प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा के लिए रवाना हो गई. इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. स्वरा बुधवार को इंदौर पहुंची और आज सुबह राहुल गांधी के साथ वॉक करने वालों में वो भी शामिल थीं. 

स्वरा भास्कर यात्रा के 83वें दिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. बीजेपी ने पहले दावा किया था कि बॉलीवुड कलाकारों को भारत जोड़ो यात्रा में 'गेस्ट अपीरियंस' के लिए भुगतान किया जाता है. हालांकि, पूजा भट्ट ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. 

मध्य प्रदेश में यात्रा का नौवां दिन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 83वां दिन हैं. अब तक ये यात्रा 36 जिलों से होकर गुजर चुकी है. 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में दाखिल हुई थी. गुरुवार को प्रदेश में यात्रा का नौवां दिन है. यात्रा प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा होते हुए 4 दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी. प्रदेश में आठवें दिन उज्जैन में ब्रेक लिया था. इस दौरान राहुल गांधी ने उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित किया और  महाकाल मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की.

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा सुबह कुछ देर रुकने के बाद दोपहर बाद घाटिया बस स्टैंड से फिर से शुरू होगी. यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने से पहले यहां कुल 380 किमी की दूरी तय करेगी. यात्रा अब तक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से होकर गुजरी है.

4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी यात्रा

कांग्रेस की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से होती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान (Rajasthan) की सीमा में प्रवेश करेगी. राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वहीं, राजस्थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और सिचन पायलट के बीच खींचतान किसी से छुपी हुई नहीं है. कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि राजस्थान में यात्रा से कांग्रेस को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फायदा होगा.

इसे भी पढ़ेंः-

Gujarat Election 2022: क्या बागी नेता बढ़ाएंगे बड़ी पार्टियों की मुश्किलें, 50 विधानसभा जहां 10 से ज्यादा उम्मीदवार एक सीट पर लड़ रहे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget