एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री अगर सुनना शुरू करें तो आधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी: राहुल

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इन कदमों ने देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री यदि सुनना शुरू कर दें, तो जीएसटी और नोटबंदी से पैदा हुई आधी समस्याओं का हल हो सकता है.

राजकोट: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसे फैसले किसी को सुने बगैर करने’ को लेकर आज नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इन कदमों ने देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री यदि सुनना शुरू कर दें, तो जीएसटी और नोटबंदी से पैदा हुई आधी समस्याओं का हल हो सकता है.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और भाजपा की विचारधारा के बीच बहुत अंतर है. कांग्रेस ने सबकी सुनी और उसके बाद बड़े फैसले लागू किए. इस सरकार ने किसी की नहीं सुनी और जीएसटी तथा नोटबंदी लागू की, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. उन्होंने हेमू गांधवी ऑडीटोरियम में छोटे एवं मझोले उद्यमियों, शिक्षकों और चिकित्सकों से बात करते हुए यह कहा.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमारे पास अच्छे वक्ता नहीं रहे होंगे लेकिन हमारे पास लोगों को सुनने की गुणवत्ता थी...उनकी समस्याओं के बारे में जानना चाहते थे, हमने हर किसी के सुझाव पर ध्यान दिया और फिर बड़े फैसले लागू करने का फैसला किया. इस सरकार ने ऐसा नहीं किया और जीएसटी तथा नोटबंदी लागू कर दी. ’’

उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्रियों को स्तब्ध कर दिया था. उन्होंने कहा कि जीएसटी ने छोटे और मझोले उद्योग को बुरी तरह से प्रभावित किया है. इन्हीं दो तरह के उद्योगों को प्रोत्साहन देकर रोजगार सृजन किया जा सकता है. बड़े उद्योग उस पैमाने पर रोजगार सृजन नहीं कर सकते, जितने की देश को जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget