एक्सप्लोरर

PM मोदी के राज में आम आदमी लाइन में, क्रोनी कैपिटलिस्ट का कालाधन सफेद: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी को अपना पैसा रखने के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ता है और क्रोनी कैपिटलिस्ट ने कालेधन को सफेद कर लिया.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी और पूजीपतियों की कथित कर्जमाफी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी के भारत में आम आदमी और पूंजीपतियों के लिए नोटबंदी का अलग मतलब है. उन्होंने कहा, ''आम आदमी के लिए नोटबंदी- अपना पैसा रखने के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ता है. हमारा पूरा ब्यौरा आधार के रूप में जमा है. आप अपने ही पैसे का इस्तेमाल का नहीं कर सकते.''

राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए कहा, ''क्रोनी कैपिटलिस्ट (सांठगांठ वाले पूंजीवादी) के लिए नोटबंदी- उन्होंने पूरे कालेधन को सफेद कर लिया. आम आदमी के पैसे का इस्तेमाल करके 3.16 लाख करोड़ रुपये को बट्टे खाते डाल दिया जाता है.''

राहुल गांधी ने जो ट्विटर पर शेयर की है उसके मुताबिक, पिछले चार सालों में सरकारी बैंकों ने 3.16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाले, जबकि इसी अवधि में 44,900 करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली हो सकी.

शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान, राफेल करार ‘बोफोर्स का बाप’ है

कांग्रेस ने सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कर्ज की अदायगी नहीं करने वालों (बैंक डिफाल्टर्स) पर 'कृपा' करने का आरोप लगाया और सोमवार को दावा किया कि इस सरकार ने पिछले चार सालों में में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''सरकारी बैंकों में जमा जनता के पैसे से 3.16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया, जबकि 14 फीसदी कर की वसूली हो सकी और मोदी कृपा से डिफाल्टर्स को बचने का अवसर मिला.''

उन्होंने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए कहा, ''माल्या की लूट बरकरार है. क्या फोर्स इंडिया सेल (फार्मूला वन टीम) में 13 बैंकों ने 380 करोड़ रुपये गवां दिए?''

SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर, अब ATM से एक दिन में 20 हजार ही निकाले पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget