एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ का वीडियो शेयर करते हुए राहुल बोले- रूह कांप गई, RSS-BJP को हराएंगे

राहुल गांधी ने एबीपी न्यूज़ का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि ये रूह कंपा देने वाला वीडियो मनुवादी सोच का नतीजा है. RSS/BJP की इस दमनकारी सोच को हम सब मिलकर हराएंगे.

नई दिल्ली: दलित के खिलाफ हुए अत्याचार को लेकर आज एक फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर बरसे. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी-आरएसएस की दमनकारी सोच को मिलकर हराएंगे. राहुल ने एबीपी न्यूज़ का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''ये रूह कंपा देने वाला वीडियो मनुवादी सोच का नतीजा है. इससे पहले ये बीमारी हमारे देश में और फैले, हमें इसे रोकना होगा. RSS/BJP की इस दमनकारी सोच को हम सब मिलकर हराएंगे. वक्त है बदलाव का.

पिछले दिनों गुजरात के राजकोट में चोरी के शक में एक दलित की पीट-पीट कर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई थी. पुलिस अधिकारी श्रुति मेहता ने कहा, "मुकेश वानिया(40) को राजकोट जिले के शापर-वेरावल क्षेत्र के रडाडिया इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों और फैक्ट्री मालिक ने बांध कर बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी रविवार देर रात मौत हो गई. उसपर फैक्ट्री से कुछ चुराने का आरोप लगाया गया था."

पूरा घटनाक्रम वहां एक सीसीटीवी में कैद हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को ऊना कांड की याद आने लगी. जब कथित गौरक्षकों ने दलितों को बांधकर पीटा था. पुलिस ने राजकोट मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. राज्य सरकार ने पीड़ित के परिजनों के लिए 8.25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है. यह घटना उस समय घटी, जब वानिया और उसकी पत्नी चंपाबेन रडाडिया इंडस्ट्रीज के पास कूड़ा बीनने के अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे. फैक्ट्री मालिक जयसुख रडाडिया को शक हुआ कि मुकेश फैक्ट्री से कुछ चुराने की कोशिश कर रहा है. उसने और उसके कर्मचारियों ने मुकेश और उसकी पत्नी को पकड़ लिया और एक के बाद एक छड़ी से पिटाई शुरू कर दी.

उनलोगों ने चंपाबेन की पिटाई करने के बाद उसे जाने दिया, लेकिन मुकेश की पिटाई जारी रखी. वे लोग उसे दर्द से तड़पता छोड़ वहां से चले गए, जिसके बाद चंपाबेन कुछ लोगों को साथ लेकर वहां आई और वानिया को राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है और राज्य की बीजेपी सरकार को इसका जवाब देने के लिए चार हफ्तों का समय दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
‘पीएम मोदी एक...’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला
‘पीएम मोदी एक...’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget