एक्सप्लोरर

राहुल का हमला, बोले- 'चीन हर साल 1.20 करोड़ तो मोदी सरकार 2 लाख नौकरियां दे रही है'

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अंग्रेजी अखबार नेशनल हेरल्ड को दिए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी से जब पूछा गया कि उनकी नजर में देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है तो उनका कहना था कि सबसे बड़ी चुनौती यही है कि नौकरियों की कमी है. पीएम मोदी ने दो करोड़ नौकरियां हर साल देने का वायदा किया था, लेकिन पीएम ने देश को पिछले पांच सालों की सबसे ज्यादा बेरोजगारी दी है. हर साल दो लाख नौकरियां जनता की उम्मीदों की भरपाई नहीं हो सकती. उधर चीन पिछले पांच सालों में हर साल एक करोड़ बीस लाख नये लोगों को रोजगार दे रहा है. इस पर राहुल से पूछा गया कि क्या नौकरीविहीन विकास से सामाजिक असंतोष बढ़ रहा है. इस पर राहुल गांधी का कहना था कि असंतोष खतरे की घंटी है क्योंकि गांवों से बड़ी तादाद में लोग शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं. लेकिन शहर में उनके पास नौकरी नहीं है, शिक्षा नहीं है और स्वास्थय सेवाओं की कमी है.

राहुल गांधी इस बदहाली को पीएम मोदी, संघ और बीजेपी की उस विचारधारा से जोड़ते हैं जो उनके अनुसार इस बेचैनी और असुरक्षा का लाभ लोगों में गुस्सा और नफरत उपजाने के लिए करती है. राहुल की नजर में इसका इस्तेमाल मुस्लिमों, दलितों और समाज के दबेकुचले वर्ग के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने में होता है. एक दूसरे को एक दूसरे से लड़ाने में होता है. लेकिन गुस्से और नफरत से रोजगार पैदा नहीं किया जा सकता. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह इस नफरत को रोकने के बजाए उसे उकसाने का काम करते हैं.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह लोगों को भारत के इतिहास के रुप में तो बताते हैं लेकिन उनके पास भारत के भविष्य के लिए न तो कोई योजना है और न ही कोई खाका. मोदी कहते हैं कि भारत पांच हजार साल पहले कितना बड़ा देश हुआ करता था, प्लास्टिक सर्जरी होती थी और तब उड़न खटौले उड़ा करते थे. लेकिन देश का निर्माण सुनहरे इतिहास को याद करके नहीं किया जा सकता.

कांग्रेस उपाध्यक्ष से जब कांग्रेस के विजन पर पूछा गया तो उनका कहना था कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सुनकर उसके अनुसार काम करके ही प्रगति हासिल की जा सकती है और कांग्रेस यही काम करती रही है. राहुल का दावा है कि कांग्रेस वक्त की जरुरतों के अनुसार खुद को ढालती रही है और जनता के हित में फैसले करती रही है. चाहे बैंकों के राष्ट्रीयकरण का फैसला हो या फिर आर्थिक सुधार लाने का. राहुल की नजर में मोदी सरकार जनता की सुन नहीं रही है. जनता भविष्य को लेकर इतने आशंकित है कि उनका सब्र टूट रहा है. इसकी वजह वायदों का पूरा नहीं होना है और खोखले वायदे करना है.

राहुल की नजर में कांग्रेसी वह है जो नफरत नहीं फैलाता और जो देश से प्यार करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget