एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कुएं में नहाने पर दलितों की पिटाई, राहुल गांधी बोले- BJP-RSS की मनुवादी नफरत की जहरीली सोच

आज महाराष्ट्र और गुजरात दो जगहों से दलितों को पीटने और उनका वीडियो वायरल होने की खबर आई हैं. दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के जलगांव में दलित युवकों को पीटने और नंगा घुमाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति के खिलाफ अगर हमने आवाज़ नहीं उठाई तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा. बता दें कि जलगांव के वाकडी में तीन दलित युवकों की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राहुल ने क्या ट्वीट किया है? राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''महाराष्ट्र के इन दलित बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये "सवर्ण" कुएं में नहा रहे थे. आज मानवता भी आखरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है. आरएसएस और बीजेपी की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति के खिलाफ हमने अगर आवाज़ नहीं उठाई तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा.'' आपको बता दें कि महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. क्या है पूरा मामला? दरअसल महाराष्ट्र के जलगांव में तीन नाबालिग दलित लड़कों को कथित तौर पर गांव के कुएं में तैरने को लेकर पीटा गया और नंगा करके घुमाया गया. कहा जा रहा है कि ये घटना दस जून की है. आज ये घटना  वकाडी गांव में लड़कों को नंगा करके घुमाए जाने के एक वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आई है.  महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री दिलीप कांबले ने कहा है कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे जांच की जा रही है. गुजरात में दलित बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भी एक दलित नाबालिग को बेरहमी से पीटा गया. इतना ही नहीं दबंगों ने 13 साल के इस नाबालिग बच्चे की पिटाई का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया. ये घटना मेहसाणा जिले की है. बच्चे ने पहनी थी रजवाड़ी जूती बताया जा रहा है कि लड़के ने रजवाड़ी जूती पहनी हुई थी, इसी से दबंग गुस्साए थे. आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं. पुलिस का कहना है कि नाबालिग किशोर की शिकायत पर चार लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग अहमदाबाद का रहने वाला है. नाबालिग का कहना है, ‘’जब मैं बस स्टॉप पर बैठा हुआ था तो कुछ युवक आए और मुझसे मेरी जाति पूछूने लगे. जब मैंने बताया कि मैं दलित हूं तो उन्होंने मुझे पीटना शुरु कर दिया और मेरी वीडियो भी बना ली.’ (यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर) महाराष्ट्र की घटना का वीडियो यहां देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
LIVE: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget