एक्सप्लोरर

MP: राहुल का बड़ा आरोप, मामा जी के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में, शिवराज बोले- मानहानि का दावा करेंगे

हुल कल सुबह उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए, पूजा की और फिर चुनावी जीत के लिए आशीर्वाद मांगा. राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.

नई दिल्ली: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में राहुल गांधी और शिवराज सिंह चौहान के बीच जुबानी जंग और तल्ख हो गई है. सोमवार को झाबुआ की रैली में राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स और व्यापम के जरिए शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय के नाम को लेकर निशाना साधा. राहुल गांधी के इस हमले के जवाब में शिवराज ने ट्विटर पर राहुल गांधी पर मानहानि का केस करने का एलान किया है.

क्या बोले शिवराज सिहं चौहान? शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा, ''कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही है. हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं. लेकिन राहुल गांधी जी ने मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स में आया है कहकर, सारी हदें पार कर दी! हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे है.''

शिवराज के बेटे का भी राहुल पर हमला शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने भी राहुल गांधी पर मानहानि का दावा करने की बात कही है. कार्तिकेय ने ट्विटर पर लिखा, ''आज राहुल गांधी जी ने मुझे ‘पनामा पपेर्स’ में संलिप्त होने का झूठा बयान दिया है. मैं व्यथित हूं कि बचपने की आड़ में सार्वजनिक मंच से मेरी व मेरे परिवार की प्रतिष्ठा खंडित की गई है. यदि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊंगा''

राहुल गांधी ने क्या कहा था? सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी झाबुआ में एक जनसभा में कहा, ''उधर चौकीदार, इधर मामाजी; मामाजी के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में निकलता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती. महाकुंभ, ई-टेंडरिंग में मामाजी पैसा बनाते हैं.'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 15 साल के बीजेपी शासन काल में मध्यप्रदेश के जनता के लिये कुछ नहीं किया गया बल्कि यहां व्यापम, ई टेंडरिंग जैसे घोटाले हुए.

इंदौर में रोड शो, उज्जैन में महाकाल दर्शन सोमवार को राहुल गांधी ने इंदौर में बड़ा रोड शो किया. हजारों की तादाद में लोग राहुल की सभा में जुटे. बड़ा गणपति से शुरु हुआ राहुल का रोड शो राजवाड़ा में खत्म हुआ, अपने रोड शो के दौरान राहुल राफेल के मुद्दे पर पीएम मोदी पर हमलावर रहे. इससे पहले राहुल कल सुबह उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए, पूजा की और फिर चुनावी जीत के लिए आशीर्वाद मांगा. राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget