एक्सप्लोरर

नरेंद्र मोदी हमें गाली दे सकते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं कर सकते: राहुल गांधी

मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद राहुल गांधी ने एक जनसभा में पार्टी पर लग रहे आरोपों को जवाब दिया है.

नई दिल्ली: देश की राजनीति में इन दिनों सबसे खास है गुजरात विधानसभा चुनाव जिसमें 'नीच कांड' की चर्चा हो रही है. कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहा जिसके बाद से बीजेपी, कांग्रेस पर हमलावर है.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर कहा, बीजेपी के लोग हमें सब कुछ कह सकते हैं. सोनिया जी को और मनमोहन जी को और मुझे क्या क्या नहीं कहा. मोदी जी स्वयं करते हैं लेकिन मैं फिर कहता हूँ नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं और हम उनका आदर करते हैं. हमें वो गाली दे सकते हैं लेकिन हमारे लोग ऐसा नहीं कर करते हैं क्योंकि हम हम है और वो वो हैं.

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया, भाजपा और PM ने कांग्रेस पर हमला करते हुए अक्सर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है. कांग्रेस की संस्कृति और विरासत अलग है. श्री मणिशंकर अय्यर ने भारत के प्रधानमंत्री के लिए जिस लहजे और भाषा का प्रयोग किया है वह गलत है. कांग्रेस और मैं चाहते हैं कि वो अपने बयान के लिए माफ़ी मांगें.

कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. हालांकि उन्होंने अपने इस बयान पर माफी मांग ली है. अपने बयान के बाद चौतरफा घिरे मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अगर उनके बयान से पार्टी को नुकसान पहुंचता है तो उन्हें दुख होगा. उन्होंने कहा," मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. कांग्रेस जो भी सजा मुझे देगी वो मुझे मंजूर होगी.

कांग्रेस ने हालांकि ये भी कहा कि मर्यादा लांघने पर हमने तो मणिशंकर अय्यर के खिलाफ कार्रवाई की लेकिन बीजेपी अपने सांसद परेश रावल के खिलाफ कार्रवाई कब करेगी. परेश रावल ने कहा था कि हमारा चायवाला आपके बारवाला से बेहतर है.

वडोदरा में एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मणिशंकर का बयान देश के एक सौ पच्चीस करोड़ लोगों का अपमान है. योगी का ये भी कहना है कि गाली देकर माफी मांगना काफी नहीं, ये कांग्रेस की सामंतवादी सोच को दिखाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget