एक्सप्लोरर

'यार ने ही लूट लिया घर यार का', ट्रंप के 26 परसेंट टैरिफ पर राघव चड्ढा बोले- 'लाल कालीन बिछाई लेकिन...'

Tariffs on India by America: आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मुद्दे पर उचित कदम उठाएगी.

Raghav Chaddha on Pm Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को कई देशों पर नए जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की. इसमें भारत पर 26% टैरिफ लगाने का फैसला भी शामिल है. इस फैसले के बाद भारत में विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी की सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, "टैरिफ वॉर: यार ने ही लूट लिया घर यार का. हमारी सरकार ने लाल कालीन बिछाई, लेकिन क्या सिला मिला!"

राघव चड्ढा ने कहा कि ट्रंप के इस फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मुद्दे पर उचित कदम उठाएगी. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि चीन का उत्पादन शुल्क कम होने के कारण ज्यादा टैरिफ का उस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. विपक्षी नेता लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या मोदी सरकार अमेरिका से अच्छे व्यापारिक संबंध बनाने में असफल रही है. हालांकि, सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की ये घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन से विभिन्न देशों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने इसे अमेरिका के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया. ट्रंप ने कहा, "यह मुक्ति दिवस है, एक लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण. 2 अप्रैल 2025 को हमेशा के लिए उस दिन के रूप में याद किया जाएगा, जब अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ, जब अमेरिका के भाग्य का पुन: उदय हुआ और जब हमने अमेरिका को फिर से समृद्ध बनाने का काम शुरू किया.

हम अमेरिका को समृद्ध, महान और शक्तिशाली बनाने जा रहे हैं." उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिल पर केवल 2.4 प्रतिशत शुल्क लेता है. इस बीच, थाइलैंड और अन्य देश बहुत अधिक यानी 60 प्रतिशत तक शुल्क वसूल रहे हैं. भारत 70 प्रतिशत शुल्क लेता है, वियतनाम 75 प्रतिशत शुल्क लेता है, और अन्य इससे भी अधिक शुल्क वसूलते हैं.’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को लेकर कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत, बहुत, बहुत सख्त है. बेहद सख्त है. प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) अभी-अभी यहां से गए हैं. वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा, ‘‘आप मेरे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं. वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं. आपको समझना होगा, हमने उनसे सालों और दशकों तक शुल्क के नाम पर कुछ भी नहीं लिया और यह केवल सात साल पहले की बात है, जब मैं सत्ता में आया, तब हमने चीन के साथ इसकी शुरुआत की.’’

ये भी पढ़ें-

'अगर सरकार चाहती तो...', वक्फ संशोधन बिल पर विपक्ष से ये क्या कहने लगे JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget