एक्सप्लोरर

राफेल डील: फाइलें गायब होने पर राहुल गांधी का हमला, कहा- इसका मतलब आरोप सच्चे हैं

कल सुप्रीम कोर्ट राफेल पर रिव्यू पिटीशन की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया था कि राफेल डील से जु़ड़े अहम दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से गायब हो गए हैं. यही गोपनीय दस्तावेज कोर्ट में दिखाए जा रहे हैं और अखबार में छापे जा रहे हैं, ये ऑफीशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन है.

नई दिल्ली: राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने आज बार फिर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया. राहुल गांधी ने डील में प्रधानमंत्री के दखल का आरोप लगाते हुए आपराधिक जांच की मांग की. राहुल गांधी ने कहा कि अगर पीएम निर्दोष हैं तो खुद जांच क्यों नहीं करवाते हैं. इसके साथ राफेल से जुड़ी फाइलें गायब होने पर पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर फाइलें गायब हुई हैं तो उन दस्तावेजों के जरिए जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सही हैं.

उन्होंने कहा कि इस सरकार की नई लाइन हो गई है- गायब हो गया. बता दें कि कल सुप्रीम कोर्ट राफेल पर रिव्यू पिटीशन की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया था कि राफेल डील से जु़ड़े अहम दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से गायब हो गए हैं. यही गोपनीय दस्तावेज कोर्ट में दिखाए जा रहे हैं और अखबार में छापे जा रहे हैं, ये ऑफीशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन है.

राहुल गांधी ने कहा, ''एक नई लाइन निकली है कि गायब हो गया, दो करोड़ युवाओं का रोजगार गायब हो गयास किसानों को सही दाम गायब हो गया, 15 लाख का वादा गायब हो गया, किसानों के बीमा का पैसा गायब हो गया, नोटबंदी और जीएसटी में कारोबार गायब हो गया औऱ राफेल की फाइलें गायब हो गयीं.''

राहुल गांधी ने कहा, ''कल एक बहुत इंट्रेस्टिंग बात हुई, मीडिया से कहा जाता है कि हम आपकी जांच करेंगे क्योंकि राफेल की फाइलें गायब हो गईं. लेकिन जिसने तीस हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है, जिनके बारे में फाइल में साफ लिखा है कि समानांतर सौदा हो रहा था उन पर कोई जांच नहीं होगी. किसी भी चीज़ संस्थान को तोड़ मरोड़ कर चौकीदार को बचा के रखना सरकार का काम है.''

राहुल गांधी ने कहा, ''मैंने कहा है कि कानूनी तौर पर जो करना चाहते हैं करिए, लेकिन न्याय सबके लिए एक होना चाहिए. एक तरफ आप कहते हैं कि ये कागज गायब हुए हैं तो इसका मतलब है कि ये कागज सच्चे हैं. आप खुद मान रहे हो. कागज में साफ लिखा है कि मोदी जी समानांतर सौदा कर रहे थे, साफ लिखा है कि कीमत बढ़ाई गई. फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि मोदी जी ने मुझसे कहा कि अलिन अंबानी को कॉन्ट्रैक्ट दीजिए. इसका मतलब है कि आप कागजों पर तो कार्रवाई कीजिए लेकिन इन पर भी तो कीजिए जिनका नाम कागजों में आ रहा है.''

बीजेपी ने राफेल को पाकिस्तान से जोड़ा, रविशंकर प्रसाद बोले- पाक कहेगा तब मानेंगे राहुल राहुल गांधी के आरोपों को बीजेपी ने पाकिस्तान से जोड़ दिया है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''राहुल गांधी के इन स्पष्ट झूठों की मैं निंदा करता हूं. वो भारतीय वायुसेना पर भरोसा नहीं करते, वो कैग पर भरोसा नहीं करते. क्या वो पाकिस्तान पर भरोसा करना चाते हैं? वह अनजाने में या जानबूझकर राफेल प्रतियोगियों के हाथों में खेल रहे हैं.''

यहां देखें राहुल गांधी की पूरी कॉन्फ्रेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget