एक्सप्लोरर

राफेल से कैसे और कितनी बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, जानें एयरक्राफ्ट की हर एक खूबी

राफेल जब आसमान में उड़ता है तो कई सौ किलोमीटर तक दुश्मन का कोई भी विमान, हेलीकॉप्टर या फिर ड्रोन पास नहीं फटक सकता है.

पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप आज अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल कर दी जाएगी. ये विमान वायुसेना के 17वें स्क्वाड्रन, "गोल्डन एरो" का हिस्सा होंगे. अंबाला में ही राफेल फाइटर जेट्स की पहली स्क्वाड्रन तैनात होगी. इस स्क्वाड्रन में 18 राफेल लड़ाकू विमान, तीन ट्रैनर और बाकी 15 फाइटर जेट्स होंगे.

रूस से सुखोई विमानों की खरीद के बाद अपनी सटीक मारक क्षमता और वायु श्रेष्ठता के लिए चर्चित राफेल विमानों की करीब 23 साल बाद खरीद हुई है. राफेल विमान अत्याधुनिक हथियारों और उन्नत प्रणाली से लैस हैं.

राफेल की ताकत राफेल लड़ाकू विमान 4.5 जेनरेशन मीड ओमनी-पोटेंट रोल एयरक्राफ्ट है. मल्टीरोल होने के कारण दो इंजन वाला (टूइन) राफेल फाइटर जेट एयर-सुप्रेमैसी यानी हवा में अपनी बादशाहत कायम करने के साथ-साथ डीप-पैनेट्रेशन यानी दुश्मन की सीमा में घुसकर हमला करने में भी सक्षम है. यानी राफेल जब आसमान में उड़ता है तो कई सौ किलोमीटर तक दुश्मन का कोई भी विमान, हेलीकॉप्टर या फिर ड्रोन पास नहीं फटक सकता है. साथ ही वो दुश्मन की जमीन में अंदर तक दाखिल होकर बमबारी कर तबाही मचा सकता है. इसलिए राफेल को मल्टी रोल लड़ाकू विमान भी कहा जाता है.

राफेल अत्याधुनिक हथियारों और मिसाइलों से लैस हैं. सबसे खास है दुनिया की सबसे घातक समझे जाने वाली हवा से हवा में मार करने वाली मेटयोर (METEOR) मिसाइल. ये मिसाइल चीन तो क्या किसी भी एशियाई देश के पास नहीं है. यानी राफेल प्लेन वाकई दक्षिण-एशिया में गेम-चेंजर साबित हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, वियोंड विज्युल रेंज ‘मेटयोर’ मिसाइल की रेंज करीब 150 किलोमीटर है. हवा से हवा में मार करने वाली ये मिसाइल दुनिया की सबसे घातक हथियारों में गिनी जाती है. इसके अलावा राफेल फाइटर जेट लंबी दूरी की हवा से सतह में मार करने वाली स्कैल्प क्रूज मिसाइल और हवा से हवा में मार करने वाली माइका मिसाइल से भी लैस है.

राफेल में एक और खासयित ये है कि इसके पायलट के हेलमेट में ही फाइटर प्लेन का पूरा डिस्प्ले सिस्टम है. यानी उसे प्लेन के कॉकपिट में लगे सिस्टम को देखने की जरूरत भी नहीं पड़ती. उसका पूरा कॉकपिट का डिस्प्ले हेलमेट में होगा.

भारत ने राफेल सौदे में कितने खर्च किए? भारत ने राफेल सौदे में करीब 710 मिलियन यूरो (यानि करीब 5341 करोड़ रुपये) लड़ाकू विमानों के हथियारों पर खर्च किए हैं. पूरे सौदे की कीमत करीब 7.9 बिलियन यूरो है यानी करीब 59 हजार करोड़ रुपये.

राफेल का फुल पैकेज कुछ इस तरह है. 36 विमानों की कीमत 3402 मिलियन यूरो, विमानों के स्पेयर पार्टस1800 मिलियन यूरो के हैं, जबकि भारत के जलवायु के अनुरुप बनाने में खर्चा हुआ है 1700 मिलियन यूरो का. इसके अलावा परफॉर्मेंस बेस्ड लॉजिस्टिक का खर्चा है करीब 353 मिलियन यूरो का. एक विमान की कीमत करीब 90 मिलियन यूरो है यानी करीब 673 करोड़ रुपये. लेकिन इस विमान में लगने वाले हथियार, सिम्यूलेटर, ट्रैनिंग मिलाकर एक फाइटर जेट की कीमत करीब 1600 करोड़ रुपये पड़ेगी.

ये भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना में आज शामिल होंगे राफेल विमान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री रहेंगी मौजूद राफेल सौदा: राजनीतिक दोषारोपण से लेकर राफेल के भारतीय धरती पर उतरने तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OIC की आड़ में पाक ने UN में फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत की दो टूक
OIC की आड़ में पाक ने UN में फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत की दो टूक
ECI SIR Row Live: 'लोकतंत्र पर बड़ा हमला, देश के साथ विश्वासघात', EC विवाद पर बोलीं प्रियंका गांधी
Live: 'लोकतंत्र पर बड़ा हमला, देश के साथ विश्वासघात', EC विवाद पर बोलीं प्रियंका गांधी
क्या है चुनाव आयोग का विवाद और कैसे निशाने पर आ गए CEC ज्ञानेश कुमार?
क्या है चुनाव आयोग का विवाद और कैसे निशाने पर आ गए CEC ज्ञानेश कुमार?
क्या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन करेंगे अभिजीत दीपके? दिया बड़ा संकेत
क्या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन करेंगे अभिजीत दीपके? दिया बड़ा संकेत

वीडियोज

चुनाव आयोग विवाद पर BJP का पहला बयान
SIR प्रक्रिया पर सवालों के बीच ECका बड़ा स्पष्टीकरण
Baseer Ali का Roadies Contestant से Gang Leader तक सफर, OGs vs NewGs पर खुलकर बोले
Samay Raina और Medha Shankr की शादी की अफवाहों पर दोनों का मजेदार जवाब, December में नहीं होंगे फेरे
Bigg Boss 20 में Qazi Touqeer और Rhiti Tiwari का जोरदार क्लैश, बहस पहुंची गाली-गलौज तक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
IPL 2027 की नीलामी का वेन्यू कंफर्म, BCCI सचिव ने बताया कब और कहां होगी ऑक्शन
IPL 2027 की नीलामी का वेन्यू कंफर्म, BCCI सचिव ने बताया कब और कहां होगी ऑक्शन
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला?
BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला?
'ज्ञानेश कुमार पर मुकदमा चलाने की जरूरत...', प्रशांत भूषण का रिएक्शन
'ज्ञानेश कुमार पर मुकदमा चलाने की जरूरत...', प्रशांत भूषण का रिएक्शन
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
Embed widget