एक्सप्लोरर

Video: स्कूल बस में निकला 11 फीट मोटा अजगर, एक घंटे तक मचा रहा हड़कंप

Viral Video: उत्तर प्रदेश के राय बरेली में स्कूल बस की इंजन में 11 फीट और 80 किलो के वजन का अजगर फंस गया. उसे देखते ही वहां हड़कंप मच गया, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने उसे सुरक्षित निकाला.

Viral Video: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को एक स्कूल बस के अंदर एक विशालकाय अजगर मिला, अजगर 11 फीट लंबा था और उसका वजन 80 किलो था. अजगर बस के इंजन में जाकर फंस गया था. छुट्टी होने की वजह से बस ड्राइवर के गांव में खड़ी थी और अजगर उसमें जाकर छुपा था और इंजन में जाकर फंस गया था. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे इंजन से खींचकर बाहर निकाला गया और बचा लिया गया. 

लोगों ने अजगर को बस के अंदर जाते देखा, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. इसकी सूचना मिलते ही सिटी सर्किल ऑफिसर वंदना सिंह और सिटी मेजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा मौके पर पहुंचीं और मौके वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी. वन विभाग की टीम ने बस के अंदर घुसकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को इंजन से बाहर निकाला. वन विभाग के अधिकारियों द्वारा अजगर को छुड़ाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में एक अधिकारी को स्कूल बस के नीचे से अजगर को खींचते हुए देखा जा सकता है.

वन विभाग के एक अधिकारी ने इसका वीडियो शेयर किया है-

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में रविवार की छुट्टी होने की वजह से बस का ड्राइवर बस को लेकर गांव चला गया था और बस उसके गांव में खड़ी थी. गांव में बस के बगल में कुछ बकरियां दौड़ रही थीं. संभवत: सांप उनको देखकर ही उस तरफ आया होगा. इतना विशालकाय अजगर देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों का शोरगुल भांपकर अजगर पास खड़ी बस में घुस गया और इंजन में जाकर फंस गया.

वन विभाग की टीम के एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को किसी तरह काबू में किया गया. गनीमत रही कि रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए अजगर का वजन करीब 80 किलो है और इसकी लंबाई साढ़े 11 फीट है. उसे दलमऊ के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है.

यह भी पढ़ें: PET परीक्षा में मची अफरा-तफरी के बाद हरकत में आया रेलवे, छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget