एक्सप्लोरर

Pawan Khera Row: पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में पवन खेड़ा की अंतरिम जमानत रहेगी जारी, 3 मार्च के लिए टली सुनवाई

Pawan Khera Remark On PM Modi Row: कांग्रेस मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को लेकर जो टिप्पणी की थी उसको लेकर उन पर 3 एफआईआर दर्ज हैं और वो अंतरिम जमानत पर हैं.

Pawan Khera Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पिता पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अंतरिम राहत अभी जारी रहेगी. खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुक्रवार (3 मार्च) के लिए टल गई है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने खेड़ा को बड़ी राहत दी थी. असम पुलिस की तरफ से दिल्ली में गिरफ्तार खेड़ा को असम जाने से पहले ही अंतरिम जमानत दे दी गई थी.

अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट असम और यूपी में दर्ज कुल 3 एफआईआर को एक जगह ट्रांसफर करने पर विचार करेगा. असम और यूपी सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा. इसी वजह से सुनवाई टल गई है. दरअसल, 23 फरवरी को कांग्रेस के महाधिवेशन में रायपुर जा रहे पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फ्लाइट से उतारकर गिरफ्तार किया था. इसके बाद अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत देकर राहत दे दी थी.

पवन खेड़ा पर 3 एफआईआर

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा पर यूपी के लखनऊ, वाराणसी और असम में दर्ज 3 एफआईआर को क्लब करने का आदेश दिया था. इसको लेकर कोर्ट ने यूपी और असम सरकार को नोटिस भी जारी किया था. 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने खेड़ा को 30 हजार रुपये के बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दे दी थी. ये फैसला असम पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की मांग पर सुनाया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को लगाई थी फटकार

कोर्ट ने पवन खेड़ा को राहत तो दी थी लेकिन उन्हें फटकार लगाते हुए चेतावनी भी दी थी. चीफ जस्टिस ने कहा था, “हमने आपको प्रोटेक्शन (गिरफ्तारी से) दिया है, लेकिन बयानबाजी का भी कोई स्तर होना चाहिए.” इस पर खेड़ा के वकील सिंघवी ने कहा था कि हम भी इस तरह की बयानबाजी का समर्थन नहीं करते हैं.

क्यों दर्ज हुई पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर?

दरअसल, पवन खेड़ा ने 20 फरवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर कहा था, “जब अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी बना सकते हैं तो नरेंद्र गौतम दास मोदी को क्या समस्या है?” इसके बाद उन्होंने आसपास खड़े लोगों से पूछा था कि गौतम दास या दामोदर दास. फिर, उन्होंने कहा कि नाम भले ही दामोदर दास है. उनका काम गौतम दास का है. हालांकि उन्होंने बाद में सफाई देते ये भी कहा था कि प्रधानमंत्री के नाम को लेकर उन्हें कन्फ्यूजन था.

ये भी पढ़ें: IPC Section 153A: धारा 153ए... इसी के तहत हुई पवन खेड़ा की गिरफ्तारी, जानिए इसका कब-कब हुआ उपयोग और दुरुपयोग

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget