एक्सप्लोरर

Uttarakhand: आज दोपहर 2.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे पुष्कर धामी, पीएम मोदी, अमित शाह और योगी होंगे शामिल

Pushkar Singh Dhami Oath-taking Ceremony: शपथग्रहण में पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, सीएम शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव शामिल होंगे.

Pushkar Singh Dhami Oath-taking Ceremony: आज उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश में दोबारा सीएम पद की शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत के बाद धामी के भव्य शपथग्रहण समारोह की कैसी हैं तैयारियां. जानिए.

कौन-कौन होंगे शामिल?

पुष्कर सिंह धामी दोपहर ढाई बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. राज्य में बीजेपी की सरकार रिपीट हो रही है. लिहाजा इस रिकॉर्डतोड़ जीत को भव्य बनाने के लिए परेड ग्राउंड तैयार है. इस शपथग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव शामिल होंगे. इसके साथ ही साधु संत और शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनता  समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

Uttarakhand: आज दोपहर 2.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे पुष्कर धामी, पीएम मोदी, अमित शाह और योगी होंगे शामिल

परेड ग्राउंड में एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

विधायकों, मंत्रियों और वीआईपी के बैठने के लिए तीन अलग-अलग मंच बनाए गए हैं. हैलीपेड बनाए गए हैं.  सुरक्षा के नजरिए से एक हजार पुलिसकर्मियों की परेड ग्राउंड में तैनाती रहेगी. यहां 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है.

एबीपी न्यूज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के आधार पर हम आपको उन चेहरों के नाम बताने जा रहे हैं जो धामी-2.0 का हिस्सा हो सकते हैं.

धामी की नई संभावित कैबिनेट?

  • पुराने चेहरे
  • गणेश जोशी
  • धन सिंह रावत
  • सतपाल महाराज
  • रेखा आर्य
  • अरविंद पांडे
  • प्रेम चंद्र अग्रवाल
  • मदन कौशिक
  • बिशन सिंह चुफाल और बंसीधर भगत में से एक विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं. 

नए युवा संभावित चेहरे

  • ऋतु खंडूरी
  • सौरभ बहुगुणा
  • शिव अरोड़ा
  • विनोद चमोली
  • मोहन सिंह बिष्ट 

मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुंआ सीट पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के अघोषित सीएम चेहरे हरीश रावत को मात दी. धुंआधार जीत के बाद अब धामी की टीम में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि अगर कैबिनेट में शामिल होता हूं तो ये मेरा सौभाग्य होगा.

उत्तराखंड में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. पहली बार लगातार दो बार सत्ता में वापसी कर बीजेपी ने पहाड़ के राजनीतिक इतिहास को ही बदल दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget