एक्सप्लोरर

Moose Wala हत्याकांड के तिहाड़ जेल से जुड़े तार, गैंगस्टर ने विदेश फोन कर रची थी मर्डर की साजिश!

Moose Wala Murder: पंजाबी सिंगर मर्डर केस के तार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल से जुड़ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को शक है कि जेल में बैठक लॉरेंस बिश्नोई ने मूसेवाली हत्याकांड की साजिश रची थी.

Punjab Singer Moose Wala Murder: पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हुई हत्या के बाद जहां तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर इस हत्याकांड की जांच की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एफआईआर में कहा कि उनके बेटे के पास फिरौती के लिए धमकी भरे फोन कॉल्स आते थे. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है. इधर, पंजाबी सिंगर मर्डर केस के तार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल से जुड़ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को शक है कि जेल में बैठक लॉरेंस बिश्नोई ने सिंगर मूसेवाला हत्याकांड की साजिश रची थी. इस वक्त तिहाड़ की जेल नंबर 8 में लॉरेंस बिश्नोई बंद है. एसआईटी की टीम जल्द ही लॉरेन्स बिश्नोई से पूछताछ करेगी. उसका सहयोगी गैंग काला जठेड़ी भी तिहाड़ जेल के अंदर ही कैद है.

मूसेवाला हत्याकांड के तिहाड़ से जुड़े तार? 

पुलिस सूत्रों की मानें तो वर्चुअल नंबरों से लॉरेंस बिश्नोई ने विदेश में मौजूद गोल्डी बरार से बात की थी. गोल्डी बरार से वर्चुअल नंबरों से ही सचिन विश्नोई ने भी कई बार बात की थी. पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी. राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिये जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई. पंजाब के पुलिस महानिदेशक वी के भवरा ने मूसेवाला (27) की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हमला गिरोहों के बीच आपसी रंजिश का परिणाम लग रही है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह इसमें शामिल था.

डीजीपी ने कहा कि हमले में करीब तीन हथियारों का इस्तेमाल किया गया और 30 गोलियां चलाई गईं. उन्होंने कहा कि मूसेवाला अपने साथ पंजाब पुलिस के दो कमांडो को नहीं ले गये थे, जो उनकी सुरक्षा के लिए अब भी मुहैया किये गये थे. मूसेवाला ने हालिया विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंगला से हार गए थे. कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने मूसेवाला की हत्या पर स्तबधता और आक्रोश व्यक्त किया है और उनकी सुरक्षा वापस लेने के लिए राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा.

मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव तूरा ने संवाददताओं को बताया कि मूसेवाला के चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गये, जो उनके साथ महिंद्रा थार जीप से यात्रा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि मूसेवाला और उनके साथी मानसा में जवाहर के गांव पहुंचे, तभी दो वाहनों ने उन्हें रोका और उन पर सवार लोगों ने मूसेवाला पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी.

मूसेवाला मर्डर के बाद भगवंत मान की सख्त चेतावनी

एसएसपी ने बताया, ‘‘मूसेवाला को फौरन सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. दो अन्य की हालत स्थिर है.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने 9 एमएम हथियार की कारतूस के खोखे बरामद किये हैं और इस बात की संभावना है कि 315 बोर के हथियार का इस्तेमाल किया गया होगा. घटना में एक एके-47 राइफल का इस्तेमाल किये जाने के बारे में पूछे जाने पर एसएसपी ने कहा कि ऐसा हुआ होगा लेकिन सभी तथ्य जांच के दौरान सामने आएंगे.

उन्होंने कहा कि घटना अंतर-गिरोह रंजिश का परिणाम हो सकती है. उन्होंने कहा कि मूसेवाला के मैनेजर का नाम पिछले साल युवा अकाली नेता विकी मिद्दुखेरा की हत्या के मामले में सामने आया था. एसएसपी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और लकी पटियाल गिरोहों के बीच रंजिश थी और हमला इससे जुड़ा रहा होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम विषय की जांच कर रहे हैं और हमें कुछ सुराग मिले हैं.’’ पंजाब पुलिस ने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा शनिवार को वापस ले ली थी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना को लेकर अपनी सरकार की आलोचना होने पर कहा कि हमले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: मूसेवाला के पिता का दावा- 'सिद्धू को फिरौती के लिए धमकियां दे रहा था बिश्नोई गैंग', पुलिस को बताई हत्या से कुछ देर पहले की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget