एक्सप्लोरर

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

Punjab News: ओपी सोनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. वह चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं.

OP Soni Arrested: पंजाब विजिलेंस (Punjab Vigilance) ने राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को रविवार (9 जुलाई) को गिरफ्तार कर लिया है. ओपी सोनी कांग्रेस (Congress) के सीनियर लीडर हैं. उन्हें सोमवार (10 जुलाई) को अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच ये कदम उठाया गया है.

पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 

अमृतसर में दर्ज की गई एफआईआर

विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि ओपी सोनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. एफआईआर 10 अक्टूबर, 2022 को आदेशित जांच के बाद दर्ज की गई. 

क्या हैं पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम पर आरोप?

प्रवक्ता ने बताया कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 की अवधि के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपये थी, जबकि उनका खर्च 12.48 करोड़ रुपये था. अधिकारी के अनुसार, ये खर्च उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 176.08% अधिक है. आरोपी ओपी सोनी ने कथित तौर पर इस अवधि के दौरान अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर संपत्ति अर्जित की. प्रवक्ता ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है. 

कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई जारी

भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर अरोड़ा के बाद भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ब्यूरो की ओर से गिरफ्तार किए जाने वाले ओपी सोनी चौथे पूर्व कांग्रेस मंत्री हैं. कांग्रेस के ये पूर्व मंत्री फिलहाल पंजाब की आप सरकार में पुलिस हिरासत में हैं. 

ओम प्रकाश सोनी ने चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सोनी अमृतसर से पांच बार चुनाव जीते हैं और कैप्टन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे. 

ये भी पढ़ें- 

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट! इन जिलों में फिर होगा मतदान, राज्य चुनाव आयोग का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget